Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट का गांव फरीदपुर में बने 6 से अधिक अवैध फार्म हाउस पर चला बुलडोजर-अवैध निर्माण व प्लॉटिंग  बर्दाश्त नहीं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफ़ोर्समेंट विभाग की टीम ने आज गुरुवार को गांव फरीदपुर क्षेत्र में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आज 4 एकड़ कृषि भूमि पर विकसित की जा रही 6 अवैध फार्महाउस, चारदीवारी, सड़क नेटवर्क और बिजली के खंभों को निशाना बनाया गया। आज भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

डीटीपी एन्फोर्स्मेंट राहुल सिंगला का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव फरीदपुर में अवैध तरीके से छोटे- छोटे हिस्सों मे फार्म हाउस की प्लॉटिंग की जा रही है। जिसपर आज डीटीपी एनफ़ोर्समेंट विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित 6 फार्महाउस, चारदीवारी, सड़क नेटवर्क और बिजली के खंभों को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया। तोड़फोड़ की कार्रवाई के वक़्त एटीपी सचिन चौधरी, जेई नसीम अहमद, जेई अमित कुमार, जेई रहमान, जेई सचिन, सलीम, कपिल, देवेंद्र, लोकेश और संदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि बीते पांच महीने से लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। और यह तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी धड़ल्ले से जारी रहेगी।

Related posts

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

Ajit Sinha

एक गैस एजेंसी के दो वेंडरों को भरे गैस सिलिंडरों से गैस चोरी करते हुए एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : मां दुर्गा महादेवी है जिनकी भक्ति में अदभुत शक्ति है, मोटन पम्मी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x