Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो घायल, एक फरार, लूट के 6 मोबाइल बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल के थाना सूरजपुर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच 130 मी रोड पर हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार बदमाश की तलाश की जा रही है. इन बदमाशों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तमंचा कारतूस और लूटे हुए 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
 
 एनकाउंटर के बाद पैर में गोली लगने से घायल बदमाश अमर उर्फ़ ग़ब्बार और विशाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है इनका एक साथी विपिन कुमार मौके से फरार होने में सफल हो गया है इसकी पुलिस तलाश कर रही है. डीसीपी नोएडा सेंटर ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस 130 मीटर रोड पर चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान तिलपता गोल चक्कर की तरफ से एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए ,  जिन्हे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया, तो वे रुके नहीं पुलिस टीम पर फायर कर पीछे मुडकर भागने लगे, पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति का पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई  में दो  बदमाश गोली लगने से घायल हो गए.डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के  बदमाश है,  इनके पास से चोरी की बाइक लूट के 6 मोबाइल तमंचा कारतूस और अन्य सामान बराबर हुआ है.इनके खिलाफ थाना सूरजपुर में दो वारदातों में धारा 304 बीएनएस में मामले दर्ज है. इन बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.

Related posts

लाखों रुपए कीमत के ढाई हजार से अधिक पेड़ काट कर ले गए चोर , केस दर्ज  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फरीदपुर के पास से 2 लाख के ईनामी कुख्यात अपराधी मनोज मंगारिया को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

4800 बोतल प्रतिबंधित सिरप, 127 किलो गांजा पुलिस ने किया जब्त 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x