Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

6 वर्षीय मासूम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, घायल मासूम चीखता रहा, लोग कुत्ते को पीटते रहे, कुत्ता उसे खाता रहा-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बादलपुर क्षेत्र में स्थित गांव सादोपुर में छह वर्षीय मासूम पर एक पालतू कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। कुत्ते के काटने की शिकायत करने पर परिजनों के साथ भी दबंगों ने मारपीट की। कुत्ते काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पर संज्ञान लेकर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपितों को अरेस्ट किया है। फरार आरोपित  की तलाश की जा रही है।

सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो में आप साफ देख सकते है कि कैसे एक प्रतिबंधित कुत्ता रॉटविलर एक छोटे बच्चे को नोच रहा है और महिलाएं  उस कुत्ते से उस बच्चे से दूर कर रही है। वही कुत्ता मालिक रविंद्र मकान की छत पर खड़े होकर नजारा देख रहा है। एक बार भी रविन्द्र ने बच्चे को कुत्ते से बचाने की कोशिश नही की. एक शख्स कुत्ते को बेट से मारता है तब जा के मासूम को कुत्ता छोड़ता है। जिसकी वीडियो पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने बनाकर वायरल कर दी।

घायल सोनू को उसके परिजन तत्काल अस्पताल ले गए। इस घटना की शिकायत लेकर परिजन कुत्ते के मालिक रविंद्र के पास पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। कुत्ते के काटने के दौरान बनाई वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। एडिशनल  डीसीपी इलामारन जी का कहना है कि वीडियो वायरल होने और बच्चे के चाचा मनवीर की शिकायत के बाद रविंद, सौरभ और  जगत निवासी सादौपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और प्रतिबंधित ब्रीड रॉटविलर का मालिक रविन्द्र और सौरभ को अरेस्ट  कर लिया जबकि जगत फरार है जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है। जल्द ही तीसरे आरोपित  को अरेस्ट  कर लिया जाएगा।

Related posts

सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एलएलबी के छात्र के मौत के मामले में युवती को गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने वाला पिता अरेस्ट, जुर्म छिपाने हेतु दी थी किसी के नाम की शिकायत।

Ajit Sinha

शगुन योजना: पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, 1 अप्रैल से लागू- अब तक कुल 18 कर्मियों को मिला लाभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x