Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

डाक कांवड़ियों से भरी गाडी टाटा 407 पलटी, 3 लड़कों की मौत , 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल :बीती रात केएमपी रोड स्थित गांव महेशपुर के समीप डाक कांवड़ियों से भरी एक टाटा 407 गाडी की टायर फट ने कारण संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में तीन लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया जहां परिजन एक निजी अस्पताल में सभी को ईलाज हेतु ले गए जहां पर सभी घायलों का ईलाज चल रहा हैं। पुलिस की माने तो तीनों शवों का पलवल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टाम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं। इस पूरे मामले की जांच सदर पलवल थाने की पुलिस कर रहीं हैं।



एसएचओ सुमन कुमार का कहना हैं कि सोहना के गांव ढाणी के तक़रीबन 20 -25 लोग डाक कांवड़ लेकर गाडी टाटा 407 में रात के तक़रीबन 10 बजे जा रहे थे जैसे ही वह लोग केएमपी रोड स्थित गांव महेश पुर के नजदीक पहुंचे तो उनकी गाडी का टायर अचानक फट गया और इससे ड्राईवर का संतुलन बिगड़ गया और गाडी डिवाईडर से टकरा कर बीच सड़क पर पलट गई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाडी में सवार 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका कहना हैं कि पलवल के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल में रैफर कर दिया जहां से परिजन बेहतरीन इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर इस वक़्त उन सभी लोगों का इलाज चल रहा हैं।

उनका कहना हैं कि मरने वाले शख्स का नाम नीरज ,उम्र 21 साल , राहुल ,उम्र 19 साल , विजय उम्र 27 साल हैं, इन मृतकों के शवों का पलवल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं। घायलों के नाम नीरज सैनी , तरुण सैनी , जसवंत , अमित , अमरजीत, गजे सिंह ,मोहित ,मोहित सैनी , सचिन , गंगाराम व जतिन हैं।

Related posts

फरीदाबाद के बाजार खोलने से मिलेगी हजारों व्यापरियों को बड़ी राहत: जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मैट्रो अस्पताल में हुई 30 वर्षीय युवक की जटिल बेंटाल सर्जरी, सांस फूलने की समस्या से ग्रस्त था युवक,जिंदगी मिली।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!