Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

तांडव’ को लेकर बढ़ता विवाद, ग्रेटर नोएडा में एससी/एसटी एक्ट के तहत फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: वेब सीरीज तांडव पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई शहरों के बाद मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा में फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर वेब सीरीज में सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उत्तर प्रदेश पुलिस को कथित तौर पर खराब रोशनी में दिखाने के लिए एक बसपा नेता ने दर्ज कराई है।

रबूपुरा के गांव रौनिजा में रहने वाले बलबीर सिंह आजाद इन दिनो एक सीरीज तांडव को लेकर काफी आहत महसूस कर रहे हैं। गौतमबुध नगर से बसपा के पूर्व जिला प्रभारी रह चुके बलबीर सिंह कहते हैं इस वेब सीरीज पार्ट 1 की शूटिंग गौतम बुद्ध नगर की थाना रबूपुरा के गांव लिनोनी, मिर्जापुर, उटरावली में की गई है। जिसमे वेब सीरीज में एक समाज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है जिसमें ओबीसी समाज को अपमानित किया गया है। जिससे पूरे समाज को आघात पहुंचा है वे सरकार से मांग करते हैं कि इस वेब से इस पर तुरंत रोक लगाई जाए। इसीलिए उन्होंने थाना रबूपुरा में इस फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों के खिलाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि, थाना रबूपुरा में एक स्थानीय व्यक्ति ने वेब सीरीज तांडव में दिखाए गए दलित अपमान, जाति गत विद्वेष की भावना, धार्मिक भावना भड़काने और उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों द्वारा गलत वार्तालाप करना दिखाए जाने को लेकर मामला दर्ज़ कराया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 153-ए, 295, 505 एक बी, 505 टू, 469,आईअी एक्ट 66, 66 एफ, 67 के तहत मुकदमा लिखा गया है। डीएसपी ने कहा कि इस संबंध में तांडव वेब सीरीज के निर्देशक, अमेजन प्राइम वीडियो के इंडिया हेड, अभिनेता, अभिनेत्री और लेखकों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है। मामले में SC/ST एक्ट लगा है इसलिए राजपत्रित अधिकारी द्वारा इसकी विवेचना की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -65 ने आज एक व्यापारी से नोटों से भरे बैंग छीनने वाले दो झपटमार को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

बाज़ारों में महिलाओं को बातों-बातों में सम्मोहित कर धोखे से ठगने, जेवरात और नगदी लूटने वाले गैंग की महिला सदस्य अरेस्ट।

Ajit Sinha

सैलरी और कंपनी के उत्पीढ़न के खिलाफ लावा कंपनी के बाहर सैकड़ों कर्मचारी का विरोध प्रदर्शन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!