Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पत्नी के नाजायज सम्बंध होने के शक में पति ने अपने साथी के साथ मिल कर दोस्त की चाकू से गोद हत्या कर दी,मुठभेड़ के बाद एक कड़ा गया।


अरविन्द उत्तम /नोएडा
पुलिस ने गत 8 दिसंबर को थाना इकोटेक-3 इलाके मॆं स्थित एस्क्लेपियस अस्पताल दादरी रोड कुलेसरा के पास सुखराम नाम के व्यक्ति की चाकू से गोदकर की गई हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है.जबकि हत्या में शामिल दूसरा आरोपी फरार जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. आरोपी के निशानदेही पर एक अवैध तमंचा -कारतूस और हत्या मे इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। प्रारंभिक जांच मे हत्या का मकसद आरोपी को अपनी पत्नी के मृतक के साथ नाजायज संबंध होने का शक था।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपित ईश्वर चन्द उर्फ रिंकू को डम्पिंग ग्राउण्ड लखनावली रोड से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि सुखराम की हत्या की विवेचना के दौरान सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से हत्या करने वाले राजेश उर्फ मुकेश, ईश्वर चन्द उर्फ रिंकू की पहचान हुई. पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी ईश्वर चन्द उर्फ रिंकू को डम्पिंग ग्राउण्ड लखनावली रोड के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि पूछताछ के दौरान ईश्वर चन्द ने बताया गया कि मेरे दोस्त राजेश उर्फ मुकेश को अपनी पत्नी सुनीता के साथ नाजायज संबंध मृतक सुखराम से होने का शक था। उसने मुझे सुखराम को रास्ते से हटाने के लिए कहा था और इसकी हत्या के बाद मुझे एक लाख रुपये देने का वादा किया था। लालचवश मैंने योजना के मुताबिक अपने दोस्त राजेश उर्फ मुकेश के साथ मिलकर सुखराम की हत्या चाकू से गोदकर दादरी रोड एस्क्लेपियस अस्पताल के सामने कर दी और हम दोनों वहाँ से भाग गए थे। पुलिस फरार आरोपी राजेश उर्फ मुकेश की तलाश कर रही है.

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय मोबाइल चोर के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ रुपए के 325 कीमती मोबाइल फोन बरामद, 10 पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:प्रिंस वाटिका में दोस्त की सगाई की रात हुई दिनेश की हत्या के मामले में पांच दोस्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोक कर नारेबाजी की और कुछ समय के लिए दिल्ली हावड़ा का रूट रेलवे ट्रैक को बाधित रहा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x