Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

हेरिटेज बैडमिंटन अकेडमी के निकट पीट-पीट कर एक शख्स की हत्या करने के सनसनी खेज मामले में 1आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: थाना सैक्टर-10 के इलाके में हेरिटेज बैडमिंटन अकेडमी के निकट पीट -पीट कर एक शख्स की हत्या करने के सनसनी खेज मामले में 1 आरोपित को अपराध शाखा सेक्टर-10 ने अरेस्ट किया हैं। इस सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने वाले बाकि के आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह -जगह छापेमारी कर रही हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेस किए हैं। 

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 2 अगस्त 2021 को थाना सैक्टर-10 में एक शिकायत सैक्टर-37 में हेरिटेज बैडमिंटन अकेडमी के निकट  एक शख्स  की कुछ लोगों में पीट -पीट कर सरेआम हत्या कर दी थी। जिस सम्बन्ध में थाना सैक्टर-10 में भारतीय दंड सहिंता की धारा 147,148,149, 323, 364, 302 IPC के तहत केस  दर्ज किया गया था। 

इस केस की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपित को निरीक्षक अरविंद,  प्रभारी, अपराध शाखा, सेक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज गुरुग्राम से अरेस्टकरने में सफलता हासिल की हैं। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम बिंदा प्रसाद निवासी उन्नाव, उत्तरप्रदेश  हाल किराएदार गुरुग्राम बताया।उनका कहना हैं कि इस केस में पीट पीट करके हत्या की वारदात को अंजाम देने में संलिप्त अन्य आरोपितों को अरेस्ट करने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई है। जल्दी ही बाकी के आरोपितों  को अरेस्ट  कर लिया जाएगा। अभी कार्रवाई जारी 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार 8275 एफआईआर लेगी वापिस-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

डीसीएम मनीष सिसोदिया की तस्बीर अमेरिका के एक अखबार छपने से बौखलाई केंद्र सरकार, सीबीआई को भेजा छापेमारी के लिए।

Ajit Sinha

चाइनीज मांझा पर हरियाणा सरकार का सख्त प्रतिबंध: जन-सुरक्षा, वन्यजीव और पर्यावरण की रक्षा के लिए हरियाणा पुलिस सतर्क

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x