Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन

सूरजकुंड : 33वें अन्तराष्टीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की बड़ी चौपाल में श्रीलंका देश के लोक कलाकारों ने नृत्य व मन लुभावन गीतों की प्रस्तुतियां

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सूरजकुंड : 33वें अन्तराष्टीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की बड़ी चौपाल में बुधवार की शाम श्रीलंका देश के लोक कलाकारों ने नृत्य व मन लुभावन गीतों की प्रस्तुतियां देते हुए समां बांध दिया। श्रीलंका के कलाकारों के शानदार लोकनृत्य व गीतों से दर्शक भी मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीलंका हाई कमिश्रर की मीनिस्टर ऑफ कमर्शियल उपेखा सम्रातुंगा नें इस अवसर पर कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली व गौरवान्वित महसूस कर रही हैं कि उनको भारतीय संस्कृति के सभी छूए अनछूए पहलूओं से रूबरू होने का एक अवसर मिला है।



उन्होंने इस मौके पर श्रीलंका से आए सभी कलाकारों को उनकी संस्कृति का बखान करने के लिए शुभकामनाएं भी दी। सांस्कृतिक सांध्य में श्रीलंका का मंगुल बेरा, पूजा डांस, रबान डांस, नागा गुरूलू, मयूर डांस, गीनी शिशिला डांस, टी डांस, थेलमे डांस सहित करीब एक दर्जन श्रीलंकाई संस्कृति से जुड़े लोक गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मन लुभाया। रंगीली शाम की शुरूआत दीप प्रव्वजलित करके की गई।
इस अवसर पर श्रीलंका की हाई कमिश्रर क्लचरल निर्मला, कॉडिनर वमंदा, सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के नोडल अधिकारी राजेश जून सहित सांस्कृतिक सांध्य कार्यक्रम से जुडे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा: 25000 रूपए का इनामी व मोस्ट वांटेड अपराधी अरेस्ट

Ajit Sinha

भाजपा सरकार ने लोगों को पोर्टलों, आईडी के जाल में उलझाकर लाइनों में लगा दिया: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

हे भगवान फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रुकने नाम बिल्कुल नहीं ले रहा हैं, अब मरीजों की 208 तक पहुंची

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x