Athrav – Online News Portal
नोएडा

सुपरटेक एमराल्ड के ट्विन टावर्स एपेक्स-सियान को 21 अगस्त डिमोलिस किया जाएगा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-93 ए में  स्थित सुपरटेक एमराल्ड के दोनों टावर अपेक्स-सियान को 21 अगस्त को दोपहर ढाई बजे इमारतों को डिमोलिस किया जाएगा . दो अगस्त से 10 हजार से छेदों में विस्फोटक लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद पूरे एरिया को सील किया जाएगा. ब्लास्ट के दौरान सिर्फ पांच लोग ही मौजूद रहेंगे। मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण में सीईओ की अध्यक्षता में बैठक फाइनल बैठक हुई। जिसमें ध्वस्तीकरण के संबंध में मै० एडिफाइस इंजीनियरिंग द्वारा स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जेट डिमोलिशन के प्रतिनिधि ने बैठक में बताया कि दो अगस्त से 10 हजार छेदों में विस्फोटक लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इमारत के 11 प्राइमरी और 7 सेकंड्री तलों पर पिलर्स में होल कर दिए गए है। नौ पिलर शेष है जिनमें रैपिंग काम तीन दिनों में पूरा हो जाएगा। एमराल्ड और एटीएस के टावरों को धूल से बचाने के लिए प्लास्टिक शीट से कवर किया जाएगा। इसके बाद पूरे एरिया को सील किया जाएगा। यहां पुलिस की तैनाती रहेगी साथ अंदर जाने में सख्ती बरती जाएगी। 18 दिन यानी 20 अगस्त तक विस्फोटक लगा दिया जाएगा। 20 अगस्त की शाम को फाइनल विजिट होगी। विस्फोटक लाने के लिए पुलिस से दो दिन में एनओसी मिल जाएगी। विस्फोटक पर निगरानी के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।  

सुपरटेक में दोनों टावरों के अलावा 14 टावर और उसके साथ एटीएस में टावर है। ब्लास्ट के दिन यानी 21 अगस्त को ब्लास्ट से तीन घंटे पहले ही सभी टावरों के फ्लैटों में रहने वाले 2600 लोगों को बाहर कर दिया जाएगा। ब्लास्ट के दो घंटे बाद वे अपने फ्लैट में जा सकेंगे। सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि सभी पहलुओं तथा दोनों रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं पर विचार-विमर्श के उपरान्त सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है. 

सुपरटेक सीबीआरआई से एक्सपर्ट ओपिनियन प्राप्त करे और यदि सीबीआरआई क्रिटिकल जोन में स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए कहती है तो तत्काल एक एजेंसी हायर कर स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए। साथ ही सुपरटेक को निर्देशित किया कि सीबीआरआई और रूढ़की को तीन दिन के अंदर 70 लाख रुपए का भुगतान करे।

Related posts

सोनाली फोगाट का नोएडा कनेक्शन,संपत्ति की जांच के लिए अरावली अपार्टमेंट में सोनाली के फ्लैट पर पहुंची गोवा पुलिस

Ajit Sinha

प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, बीस दिनों हत्या की तीसरी वारदात, पुलिस के लिए बनी गंभीर चुनौती

Ajit Sinha

नॉएडा: टोल प्लाजा एनएचआई 91 पर बीकेयू के कार्यकर्ताओं का कब्जा,नारेबाज़ी, फ्री चल रहा है टोल प्लाजा-देखें वीडियो 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x