Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद में होमगार्ड से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार लिपिक दीपक के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो,फरीदाबाद द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफतार आरोपित दीपक कुमार, तत्कालीन होमगार्ड कार्यालय सैन्टर होमगार्ड, फरीदाबाद के विरूद्व चालान (चार्जशीट) अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायालय, फरीदाबाद में दिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो,फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि कार्यालय सैन्टर होमगार्ड, फरीदाबाद में लिपिक के रूप में कार्यरत आरोपित होमगार्ड दीपक उसकी नजदीक डयूटी लगाने की एवज में उससे 7,000/-रूपए नकद बतौर रिश्वत राशी की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की फरीदाबाद टीम द्वारा कार्रवाई की गई। आरोपित दीपक कुमार उपरोक्त द्वारा अपनी कार में बैठकर शिकायतकर्ता से 7,000/-रूपए नकद राशि बतौर रिश्वत प्राप्त की गई लेकिन एसीबी रेड की आशंका होने पर आरोपित अपनी कार सहित मौका से भाग निकला। एसीबी की टीम द्वारा आरोपित का पीछा किया गया। आरोपित दीपक कुमार ई.एस.आई. चौक के पास सडक अवरुद्ध होने पर रिश्वत राशि व अपनी कार छोड़कर मौका से भाग निकला। एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता से ली गई 7,000/-रूपए . राशि को आरोपित की कार से बरामद किया तथा आरोपित की कार को भी कब्जा में ले लिया गया। इस सम्बन्ध में मुकदमा नंबर-23, दिनांक 20.12.2024 धारा 7 पी.सी.एक्ट व 221, 121(1), 132 बी.एन.एस.थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद में दर्ज किया गया। मुकदमा की तफ्तीश के दौरान दिनांक 23.01.2025 को आरोपित दीपक कुमार को गिरफतार किया जा चुका है। आरोपित अभी जेल में बंद है।उपरोक्त मुकदमा की तफ्तीश पूर्ण होने उपरान्त आरोपित दीपक कुमार, तत्कालीन होमगार्ड कार्यालय सैन्टर होमगार्ड, फरीदाबाद के विरुद्ध चालान (चार्जशीट) आज बुधवार को ए.सी.बी. फरीदाबाद द्वारा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायालय, फरीदाबाद में दिया गया है।

Related posts

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को कोर्स पूरा होने से पहले ही मिली नियुक्ति।

Ajit Sinha

ड्रग तस्करी मामले में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रूपए रिश्वत की मांग करने वाला एएसआई विजिलेंस के रडार पर, केस दर्ज

Ajit Sinha

मानव रचना में 13वें कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2020 की ट्रॉफी का अनावरण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x