Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

फरीदाबाद:जाना माना चेहरा ने ग्रीन फील्ड में वर्ष 2025 में आयोजित श्री रामलीला एवं दशहरा मेला में काफी अड़चन पैदा की थी,समझौता,दीपक गुप्ता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद के रामलीला मैदान,सिनेमा साइट पार्क में वर्ष 2025 में श्री रामलला दशहरा समिति द्वारा आयोजित 11 दिवसीय श्रीराम लीला एवं दशहरा मेला में विभिन्न प्रकार के अड़चन पैदाने की कोशिश की गई,अड़चन पैदा करने वाले से श्री रामलला दशहरा समिति के संस्थापक दीपक गुप्ता ने इस बार होने वाले श्री रामलीला एवं दशहरा के लिए समझौता कर लिया। क्यूंकि ग्रीन फील्ड के ही एक शख्स को वर्ष 2025 में आयोजित भव्य श्री रामलीला एवं दशहरा मेला की बहुत बड़ी सफलता से पेट में काफी दर्द हो रही थी। क्यूंकि वह अपने आगे किसी को कुछ समझता नहीं है। इसलिए ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के हजारों लोगों की ख़ुशी के लिए ये समझौता किया है। उन लोगों के जेब का भी ध्यान रखा जिन्होनें श्री राम लीला एवं दशहरा मेला के लिए लगभग 44 लाख रूपए का चंदा दिया था। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में यदि 2 अलग-अलग लोग 11 दिवसीय श्रीरामलीला एवं दशहरा मेला करते,तो चंदा देने वाले लोगों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता। इस बार श्री रामलला दशहरा समिति द्वारा श्री रामलीला एवं दशहरा मेला आयोजित करती तो विवाद निश्चित होती। चंदा देने वालों और ग्रीन फील्ड कॉलोनी की हजारों लोगों की ख़ुशी के लिए,ये समझौता किया है।

श्रीरामलला दशहरा समिति के संस्थापक दीपक गुप्ता ने “अथर्व न्यूज़” से खास बातचीत करते हुए कहा कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद का जाना माना चेहरा है जिसने उन्हें कहा कि वर्ष 2026 में रामलीला मैदान, सिनेमा साइट पार्क, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में श्री रामलीला एवं दशहरा मेला -2026 आयोजित करेंगें। इसके बाद उन्होनें अपने टीम से इस बारे में बैठक की,जिसमें लगभग 70-80 सदस्यगण मौजूद थे। आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से ये कहा कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के जो जाना माना चेहरा को एक केंद्रीय मंत्री और एक विधायक का आशीर्वाद प्राप्त है,जिसकी वजह से पिछली बार जिला प्रशासन से परमिशन लेने में काफी दिक्कतें आई थी, कहे तो श्री रामलीला के 9 दिनों के बाद 10 वें दिन जिला प्रशासन ने परमिशन दी थी, वह भी केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सिफारिश के बाद। जबकि बीते एक महीने से परमिशन लेने लिए जिला प्रशासन के विभिन्न दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। मामला यही नहीं थमा। उस जाना माना चेहरा ने मॉल रोड पर लगे हुए गेट को हटाने के लिए फरीदाबाद नगर निगम की टीम को बार-बार बुलाया । इस दौरान नगर निगम के जेई से उनकी टीम को काफी बहस भी हुई थी। इसके बाद जो श्री रामलीला एवं दशहरा मेला के बोर्ड ग्रीन फील्ड, फरीदाबाद में जगह-जगह लगाई थी, को फरीदाबाद नगर निगम की टीम को बुला कर हटवा दिया गया। और भी बहुत ज्यादा परेशानियां और बाधा उत्पन्न की गई, सफल व भव्य श्री रामलीला एवं दशहरा मेला को फ्लॉप करने के लिए। इसी लिए सभी सदस्यों ने एक जुट होकर ये फैसला लिया की, ग्रीन फील्ड कॉलोनी श्री रामलीला एवं दशहरा मेला को, उस जाना माना चेहरा को ही करने देते है, उनका श्री रामलीला एवं दशहरा मेला से कोई पैसा कामना तो नहीं है, अगर वह करते है, तो उन्हीं के साथ मिलकर श्री रामलीला एवं दशहरा मेला कर लेते है। वह कोई विवाद नहीं चाहते है, नहीं उन्हें कोई पैसे का लालच है। मेरा सिर्फ यही मतलब है श्री रामलीला एवं दशहरा मेला चलता रहे, भगवान श्री राम की लीला को आज की युवाओं में जागृत करते रहे। उनका कहना है कि इसी सोच के साथ वह और उनकी टीम के लोग नई संस्था से जुड़ गए। जोकि बिल्कुल नई संस्था है और टीम का गठन हो गया है। होने वाले 11 दिवसीय श्री रामलीला एवं दशहरा मेला के चंदा एकत्रित करने का काम तेजी से शुरू हो चुकी है। इस बार लगभग 61 लाख रुपए चंदा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि उनकी संस्था श्री रामलला दशहरा समिति ने लगातार 4 सालों तक श्री रामलीला एवं दशहरा मेला आयोजित की है। वर्ष 2022 में पहली, वर्ष-2023 में दूसरी, वर्ष 2024 में तीसरी,और वर्ष 2025 में चौथी श्री रामलीला एवं दशहरा मेला आयोजित की गई है। वर्ष 2026 का श्री रामलीला एवं दशहरा मेला कोई और नई संस्था करेगी, जिसमें उनका और उनके टीम का पूर्ण सहयोग रहेगा।

Related posts

फरीदाबाद: मुजेसर थाने में तैनात एएसआई जसपाल को 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए एसीबी ने किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में तीन नाइजीरियन को गिरफ्तार किए हैं, हेरोइन बरामद, कीमत लाखों में।

Ajit Sinha

भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और लोगों को बधाई दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x