Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस से बचकर रहे, झूठ बोलकर सत्ता हथियाते, फिर जनता को लूटते : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़, / रतिया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को रतिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रैली भी की। इस नामांकन रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा की उपलब्धियां गिनवाई और कांग्रेस के कारनामों का पर्दाफाश किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने हर क्षेत्र में बिना भेदभाव विकास किया। रतिया में हमने विकास की कमी नहीं रहने दी। मैं जनता को आगाह करना चाहता हूं कि कांग्रेस और उसके झूठे नेताओं से बचकर रहें। कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को धोखा दे रही है। 10 साल झूठ बोलकर सत्ता हासिल की, भ्रष्टाचार किया, जनता को लूटा, युवाओं का भविष्य खराब किया और अब ये भाजपा से हिसाब मांगते फिर रहे हैं।

जो लोग हिसाब मांग रहे हैं उन्हें अपने कार्यकाल का भी हिसाब देना चाहिए। सभी को पता है कि कांग्रेस ने किस तरह हरियाणा में भ्रष्टाचार को बढ़ाया। सरकारी सुविधाओं के लिए किस तरह आम लोगों को लाइन में लगाया। दलितों के घर जलाए, किसानों की जमीनें हड़पकर दामाद को खुश किया। आज ऐसे लोग भाजपा से हिसाब मांग रहे हैं, जिनका खुद का हिसाब पहले से ही खराब है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रतिया में जुटी हजारों की भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा को रतिया की जनता का आशीर्वाद मिलने वाला है और भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने रतिया विधानसभा से सुनीता दुग्गल को जिताने की अपील की और कहा कि सुनीता दुग्गल मजबूत नेता हैं, ये रतिया को कभी पीछे नहीं रहने देंगी। नायब सैनी ने कहा कि हमने रतिया की पंचायतों के लिए 37 करोड़ 44 लाख रुपये दिए, जिससे हर गांव में खूब विकास हुआ। पूरे प्रदेश की पंचायतों को विकास के लिए 21 लाख रुपये तक के काम करवाने का अधिकार भाजपा ने दिया। सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा के साथ है और तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनाएगी।नामांकन रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिना नाम लिए रतिया से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़़कर विधायक बने लक्ष्मण नापा को लेकर कहा कि लक्ष्मण नापा कांग्रेस के दलदल में फंस गए है। अब वहां से उनका वापस आना नामुमकिन है। भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में रतिया को कभी अपना नहीं समझा, यहां कोई विकास नहीं किया गया। ऐसी पार्टी की गोद में जाकर नापा बैठ गए हैं, जिसे रतिया पसंद ही नहीं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में बिना रुपयों के नौकरी नहीं मिलती थी। सरकारी नौकरी से युवाओं का विश्वास उठ गया था। लेकिन भाजपा ने बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देकर युवाओं का विश्वास दोबारा कायम किया। अब युवाओं को नौकरी के लिए किसी नेता के पास जाने की जरूरत नहीं, रुपयों की जरूरत नहीं। अब युवा कोचिंग सेंटर जाते हैं और योग्यता के बल पर नौकरी ले रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा बताएं कि उनके कार्यकाल में कितने लोगों का मुफ्त में इलाज किया गया। भाजपा ने 5 हजार 763 करोड़़ रुपये से आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत गरीब लोगों का इलाज करवाया। हुड्डा ने 100-100 गज के प्लाट देने का वादा किया था, लेकिन दिए नहीं। भाजपा ने आते ही लोगों को प्लॉट भी दिए और कागज के साथ कब्जे भी दिए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा आज हिसाब मांगते घूम रहे हैं। मेरे सवालों का जवाब आज तक नहीं दिया। सैनी ने कहा कि हुड्डा बताएं कि कांग्रेस के कार्यकाल में दलितों के घर क्यों जलाए गए, दलितों को पलायन के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। किसानों की जमीन दफा 4 और 6 लगाकर हड़़प ली गई और दामाद को खुश किया गया। युवाओं को बिना रुपये नौकरी क्यों नहीं दी। बुजुर्गों की पेंशन क्यों नहीं बढ़ाई। दरअसल कांग्रेसी भ्रष्टाचार करने में मशगूल थे और भाजपा ने हमेशा विकास किया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के कार्यकाल में इतना मुआवजा किसानों को नहीं दिया होगा, जितना मुआवजा भाजपा ने 10 साल में दिया है। भाजपा ने फसल खराबे के साढ़े़ 13 हजार करोड़़ रुपये किसानों को मुआवजे के रूप में दिए। हाल ही में बरसात कम हुई तो हमने प्रति एकड़़ 2 हजार रुपये किसानों को खाते में डाले।भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने कहा कि रतिया मेरा घर है और यहां के लोगों का प्यार मुझे हमेशा मिला है। रतिया की जनता से वादा करते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि विधायक बनने के बाद रतिया के विकास और तरक्की के लिए दिन रात काम करूंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब समय बहुत ही कम बचा है, इसलिए एकजुट होकर कमल खिलाने में लग जाएं।

Related posts

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने आज एक लिपिक को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

सीएम नायब की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी की बैठक में लगभग 1763 करोड़ रुपये से ज्यादा के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को दी गई मंजूरी

Ajit Sinha

आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह की सेवाएं एनआईए में उप महानिरीक्षक के रूप में नियुक्ति होने पर केंद्र सरकार को सौंप दी हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x