Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विकास ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आज भिवानी जिला के सदर पुलिस थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल विकास को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से सदर पुलिस थाने में उसकी मां के खिलाफ प्राप्त शिकायत का समझौता होने के बाद रिश्वत की मांग की जा रही थी ।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि भिवानी के सदर पुलिस थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल विकास द्वारा शिकायतकर्ता की मां के खिलाफ प्राप्त शिकायत का समझौता होने के बाद ₹5000 के रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस मामले में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता की मां के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री के मूल दस्तावेजों को भी शिकायतकर्ता को वापस नहीं किया जा रहा था। इस मामले में एसीबी की टीम ने आरोपी विकास को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आज रजिस्टेशन क्लर्क रिंकू कुमार 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : हिंदू युवाओं के साथ अन्याय करने के विरोध में सामजिक संगठनों ने आज सड़कों पर किया जमकर प्रदर्शन : कुलदीप यादव

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज बिजली विभाग के एमडी शत्रुजीत कपूर सहित चार अधिकारियों के तबादले किए-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x