Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बिजली चोरी रोकथाम एवं कानूनी प्रक्रियाओं से संबंधित विशेष प्रशिक्षण आयोजित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा पावर ट्रेनिंग संस्थान, पंचकूला द्वारा आज ऑपरेशन सर्कल हिसार में बिजली चोरी रोकथाम एवं कानूनी प्रक्रियाओं से संबंधित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक परिचालन इंजीनियर विपिन गुप्ता ने की। इसमें इंजीनियर राजेंद्र सबरवाल, मुख्य अभियंता, ऑपरेशन हिसार जोन तथा इंजीनियर फहीम रज़ा नक़वी, अधीक्षक अभियंता, ऑपरेशन हिसार भी उपस्थित रहे।

डीएचबीवीएन प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को हरियाणा पावर ट्रेनिंग संस्थान के निदेशक इंजीनियर वीएस मान, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एवं एडवाइज़र इंजीनियर संजीव चोपड़ा तथा विभाग के पैनल एडवोकेट बीपी शर्मा ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लिया।प्रशिक्षण में बिजली चोरी की जांच के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं चोरी से संबंधित मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत करते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।ट्रेनिंग कार्यक्रम अत्यंत लाभप्रद, सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा, जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बिजली चोरी रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण सावधानियों को गहनता से समझा तथा अपने सुझाव भी साझा किए।इस कार्यक्रम में कार्यकारी अभियंता इंजीनियर रविंद्र सिंह, विनीत पात्तर, सुरेंद्र कुमार सहित सभी एसडीओ, जेई, फोरमैन, लाइनमैन, सहायक लाइनमैन, सुपरिटेंडेंट, हेड क्लर्क, सीए, यूडीसी, एलडीसी आदि हिसार ऑपरेशन सर्कल के लगभग 250 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: अब एक ही एप के माध्यम सेे ले सकेंगे सभी सरकारी सेवाओं का लाभ: डीसी

Ajit Sinha

ऑनलाइन 5000 रूपए में लड़की बुक की, लड़की ने उससे 2500 रूपए और मांगी,तो उसने उसकी हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

कोरोना वायरस संदिग्ध लोगों के सैंपल क्लेक्शन के लिए जिला के 17 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया हैं: डीसी अमित खत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x