Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एमजीएफ मॉल के गेट पर कार सवार द्वारा हवाई फायर करके आमजनों के जीवन को जोखिम में डालने के एक मामले में आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एमजीएफ मॉल, गुरुग्राम  के गेट पर एक कार सवार द्वारा शनिवार की सुबह हवा फायरिंग करके आमजनों की जीवन को जोखिम में डालने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर -17 गुरुग्राम की टीम ने आज रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जिसका नाम नवीन कुमार (उम्र-39 वर्ष) निवासी बास मोहल्ला घिटोरनी,दिल्ली है। इस मामले में थाना डीएलएफ फेज -2 , गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज है। और इसी मुकदमे में उपरोक्त आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।   

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18.04.2026 को थाना डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम में एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल की तरफ से शिकायत दी गई की शनिवार की सुबह मॉल के अंदर से एक कार आई तथा उसके चालक ने मॉल के एग्जिट गेट पर कार रोककर कार से बाहर हाथ निकाल कर हवाई फायर किया और भाग गया। जिसने ऐसा करके आमजन की जान को जोखिम में डाला है। शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-2,गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई  करते हुए एक आरोपित को तुरंत गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान नवीन कुमार (उम्र-39 वर्ष) निवासी बास मोहल्ला घिटोरनी,दिल्ली के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित मॉल में क्वीन क्लब से निकल कर आया था तथा इसके बाद उसने मॉल के गेट पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त आरोपों दिल्ली व गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 01 कार बरामद की गई है।आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। मुकदमा अनुसंधानअधीन है।

Related posts

चंडीगढ़: साल के अंतिम दिन जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर दहिया हुआ सस्पेंड,चार्जशीट करने के आदेश।

Ajit Sinha

काला जठेड़ी -अनिल छिप्पी गैंग का वांछित सदस्य , जिसने व्यापारी के आवास पर गोलीबारी की थी, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल, दो कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x