Athrav – Online News Portal
Uncategorized

समाजवादियों का काम ही बोलता है: अखिलेश यादव

 संवाददाता, फर्रूखाबाद:समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों के कथनी और करनी में अन्तर नही है उनका ‘काम बोलता है’। यादव ने फर्रूखाबाद जिलें के अमृतपुर क्षेत्र मेें जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादियों का काम बोलता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि समाजवादी लोग केवल रेडियों पर मन की बात नही करते है वे सिर्फ काम करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि अच्छे दिन आएंगे। क्या लोगों को अपने ही पैसों को लेने के लिए लाइन में सारे दिन खड़े रहना ही अच्छे दिन है। भाजपा सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। नोटबन्दी के बहाने उसने सभी को लाइन में लगा दिया। गरीबों को 15 लाख रूपए देने के नाम पर बैंक खाते खुलवा लिए। सारा पैसा जमा करा लिया गया। गरीबों के खाते मे 15 लाख न सही बल्कि 15 हजार रूपए ही डलवा देते।

बैंक की लाइन में लगे कई लोगों की चली गई जान
उन्होंने कहा कि बैंक की लाइन में लगे कई लोगों की जान चली गई। मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार ने 2 लाख रूपए देकर आर्थिक मदद करने का काम किया गया। राज्य सरकार ने गरीब मजदूर, महिलाओं के लाभ के लिए 102,108 एम्बुलेंस तथा पुलिस की 100 डायल शुरू की है। फिर से सरकार बनने पर एक करोड़ लोगों को विधवा, विकलांग, और वृद्धावस्था पेंशन एक हजार रूपए के हिसाब से दिलाई जाएगी। किसानों की दुर्घटना लाभ बीमा की राशि पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख रूपए कर दी जाएगी। मजदूरों के लिए भी बीमा दुर्घटना लाभ शुरू किया जाएगा। गरीब महिलाओं को प्रेशर कुकर और प्राईमरी स्कूल के बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में दूध,फल और घी भी दिलाने की व्यवस्था की जायेगी। स्मार्टफोन देकर उसके माध्यम से सभी को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा। रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। एक लाख पुलिस कर्मियो की भर्ती की जाएगी।

सपा सरकार दे रही 55 लाख महिलाओं को पेशन
उन्होंने कहा कि पैसा कभी काला धन नहीं होता बल्कि लेन-देन काला सफेद होता है। आपसी सहयोग से ही कालेधन और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाया जा सकता है। यादव ने कहा कि सपा सरकार 55 लाख महिलाओं को पेशन दे रही है। विधवाओं और विकलांगों को भी पेंशन दे रही है। सरकार बनने पर सभी को एक-एक हजार रूपए पेंशन दी जाएगी तथा महिलाओं को बस में आधा किराया देना होगा। प्राइमरी स्कूल के बच्चो को ड्रेस, प्लेट और बैग दिए हैं। बच्चों को स्कूल में हर महीने में एक बार मिल्क पावडर और एक लीटर देशी घी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास आवेदक केवल सर्टिफिकेट दिखाकर पांच किलोमीटर दौड़ लेंगे तो उन्हें नौकरी दे दी जाएगी। बेरोजगार आई टी आई और पालीटेक्निक किए नवयुवकों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

Related posts

अवैध संबंध में रोड़ा बने एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी,पत्नी पुलिस हिरासत में, पत्नी व उसके दो साथियों पर हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha

खरगे और राहुल ने वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना.

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : नवरात्र के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा अर्चना की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x