Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखें सांसद: मोदी

संवाददाता, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक युद्ध में भारत और ब्रिटेेन को साझीदार बताते हुए आज ब्रिटिश सांसदों से कहा कि वे आतंकवाद ,अतिवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ अपनी सामूहिक आवाज उठाना जारी रखें। मोदी ने आज यहां उनसे मिलने आये आठ ब्रिटिश सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से यह बात कही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच संबन्धों को दोनों देशों के सत्ता पक्ष और विपक्ष का समर्थन हासिल है। उन्होंने दोनों देशों के सांसदों को आपसी बातचीत और मेलमिलाप बढ़ाने को कहा। मोदी ने वर्ष 2017 को भारत -ब्रिटिश सांस्कृतिक वर्ष के रूप में मनाये जाने का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान नवंबर 2015 की अपनी ब्रिटेेन यात्रा और ब्रिटेेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के नवंबर 2016 के भारत दौरे को याद किया।

Related posts

खरगे ने भाजपा को मोहन भागवत का हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढना बंद करने वाला बयान याद दिलाया।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना योद्धा स्वर्गीय राकेश जैन के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा

Ajit Sinha

14.13 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, चांदी और नकदी जब्त की गई; छह लोगों को किया गया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x