Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल हाइलाइट्स

एसपी चंद्र मोहन ने थाना शहर पलवल के तत्कालीन एसएचओ घनश्याम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया तुरंत गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: थाना शहर पलवल ने अपने पद का दुरुपयोग कर पुलिस हिरासत में आरोपित के प्रति कठोर कुर प्रताड़ित के मामले में तत्कालीन एसएचओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान इसी तरह के एक मामले भी सामने आए है। पलवल एसपी चंद्र मोहन ने साफ़ तौर पर कहा कि कानून सभी के लिए सामान, चाहे अधिकारी हो व कर्मचारी अपने पद का न्यायहित में करें सदुप्रयोग।

होडल डीएसपी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में राजस्थान के एक पीड़ित व्यक्ति ने माह दिसंबर 2024 में तत्कालीन एसएचओ थाना शहर पलवल द्वारा उसके हाथ-पैर बांध मारपीट करने तथा हरी मिर्च मंगवाकर उसे घोल को पिलाने और इंजेक्शन में मिर्च का घोल भरकर उसकी गुदा में डालने के संबंध में शिकायत दी जिस पर एसपी पलवल चंद्र मोहन आईपीएस ने कड़ा संज्ञान लिया और मामले की प्रारंभिक जांच कराई। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई, जिनसे शिकायत में तत्कालीन थाना प्रभारी के ऊपर लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है। डीएसपी कहना है कि पुख्ता तथ्यों के आधार पर तत्कालीन थाना प्रबंधक निरीक्षक राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त भी एक साइबर ठगी के मामले में बंद तीन अन्य आरोपितों के साथ भी तत्कालीन थाना प्रबंधक निरीक्षक राधेश्याम द्वारा मारपीट की गई इस संबंध में एक अन्य विभागीय जांच भी इनके खिलाफ लंबित चली हुई है। आरोपित को आज पेश अदालत किया जाएगा।वहीं एसपी पलवल चंद्र मोहन आईपीएस ने कहा कि क़ानून सभी के लिए एक समान है। हमें अपने पद का न्याय हित में सदुपयोग करना चाहिए। जो कोई भी अपने पद का दुरूपयोग करेगा वह क़ानून से नहीं बच पाएगा।

Related posts

संजय कॉलोनी में मकान पर कब्ज़ा करने के मामले में आदित्य उर्फ़ कातिया सहित 3 भाइयों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

नल्हड़, नूंह में जलाभिषेक यात्रा के लिए गुरुग्राम पुलिस ने किए पुख्ता प्रबन्ध.

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में गोली से घायल बदमाश गिरफ्तार, एक फरार-देखें वीडियो 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x