Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

डेटिंग ऐप से बुलाकर लूटने वाले 4 आरोपित पकड़े गए, डायमंड और गोल्ड बरामद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को हुस्न के जाल में फंसाकर लूट और ब्लैकमेलिंग की वारदातों को अंजाम देता था। सेक्टर- 126 पुलिस टीम ने इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए गहने और नकदी बरामद की है। सेक्टर-126 पुलिस की गिरफ्त खड़े सुशांक सिंह, प्रदीप, रोहित कुमार और वासु ऐसे गैंग को पकड़ा है जो फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को बुलाते थे, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे और गहने-पैसे लूट लेते थे। ये चारों आरोपित दिल्ली और गाजियाबाद के रहने वाले हैं और संगठित तरीके से अपराध को अंजाम दे रहे थे।

एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि इन आरोपितों का अपराध  करने का तरीका बेहद शातिर था। ये लोग फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर किराए पर कमरे लेते थे ताकि इनकी असली पहचान छिपी रहे। इसके बाद चोरी या छीने गए मोबाइल नंबरों से डेटिंग ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाई जाती थी फिर पीड़ित को अपनी बातों में फंसाकर किराए के कमरे पर मिलने के लिए बुलाया जाता था। जैसे ही पीड़ित कमरे में पहुंचता, गिरोह के अन्य साथी वहां आ धमकते और पीड़ित की आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ये लोग पीड़ित से गहने, नकदी और कीमती सामान लूट लेते थे।

आरोपित रोहित का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और दिल्ली के हर्ष विहार थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने इनके पास से पुलिस ने बरामद किया है, एक डायमंड सॉलिटेयर नग, सोने की चैन, 14,530/- रुपये नगद बरामद किया है.

Related posts

बीती रात एक साथ कई स्क्रैप के गोदामों में भयंकर आग लगने से लाखों रूपए का कबाड़ जलकर राख-देखें वीडियो   

Ajit Sinha

एक लड़की से दो नाबालिक दोस्त बात करते थे,जब पता चला तो एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की चाकू मार कर हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

सब इंस्पेक्टर सुनील तथा एएसआई कमल सिंह को 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x