Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: घर में जादू टोना नहीं,सांप का जोड़ा है,घर की जमीन के अंदर 100 करोड़ के खज़ाना दबा होने का लालच दे तांत्रिक ने ठगे लाखों,अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: घर बिखड़े हुए चावल के बारे में तांत्रिक ने कहा आपके घर में जादू टोना नहीं हुआ हैं, आपके घर में सांप का जोड़ा है, और घर की जमीन के अंदर 100 करोड़ रूपए के सोना -चांदी दबे हुए है, इसे वह  जमीन के नीचे से निकाल देगा, इसके बदले में वह 35 से 40 लाख रूपए का खर्चा आएगा। और घरवाले लालच में आ गए।  और तांत्रिक को लाखों रुपए दे दिए और  वह पैसा लेकर बिहार अपने गांव भाग गया। इस संबंध में आरोपित तांत्रिक के खिलाफ थाना एनआईटी में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। और आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने आज आरोपित तांत्रिक को बिहार के गांव अररिया उसके घर से गिरफ्तार किया है।          

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  थाना एनआईटी  में रघुनन्दन निवासी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि करीब दो साल पूर्व उसके घर के एक कमरे में चावल बिखरे मिले थे, जिस पर उसकी पत्नी ने घर में जादू टोना होने की बात कही। ये सारी बात उसने अपने पडोसी को बताई, जो अपने एक मौलवी साथी को लेकर उनके घर आया। मौलवी ने कहा कि  घर में कोई जादू टोना नहीं हुआ है, उनके घर में सापों का जोड़ा है और घर की जमीन के अंदर 100 करोड़ का सोना चांदी दबा हुआ है। जिसको निकालने के लिए 35 से 40 लाख रुपये का खर्चा आएगा ।  जिस पर शिकायतकर्ता लालच में आ गया और मौलवी को पैसे दे दिए । इस प्रकार मौलवी ने शिकायतकर्ता के साथ ठगी को अंजाम दिया जिस पर थाना सारन में धोखाधड़ी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित कमरे आलम निवासी  खाबदा जिला अरिया, बिहार को उसके गांव जिला बिहार से गिरफ्तार किया है।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पिछले 13/14 साल से वह फरीदाबाद में रह रहा है। पर्वतीय कॉलोनी स्थित एक मदरसा नूर उल पब्लिक स्कूल में 7/8 साल नौकरी की। फिर चप्पल जूतों की दुकान खोली। उसकी चप्पल जूते की दुकान शिकायत कर्ता के पड़ोस में थी। जहां से उसकी साथ जान पहचान शिकायतकर्ता से हुई। एक दिन शिकायतकर्ता के भाई के बेटे की तबीयत खराब हो गई थी उसके मुंह से खून निकल रहे थे तो उसने इलाज किया, जिससे वह आरोपित  पर विश्वास करने लगा। एक दिन शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके घर में किसी ने चावल फेंक कर जादू टोना किया है, जिस पर उसने इसका फायदा उठाते हुए शिकायतकर्ता को कहा कि उसके घर में कोई जादू टोना नहीं हुआ है, घर में 100 करोड़ से अधिक का खजाना दबा हुआ है जिसको वह निकाल देगा और शिकायतकर्ता को लालच दिया जिस पर शिकायतकर्ता उसके बहकावे में आ गया और उसने खजाना निकलवाने के लिए आरोपित  को पैसे दे दिए । इसके उपरांत आरोपित  पैसे लेकर फरीदाबाद छोड़कर अपने गांव में बिहार भाग गया। आरोपित  को पूछताछ के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

पुलिस इंस्पेक्टर सोनू मलिक पर गोली चलाने वाला बदमाश सोमबीर उर्फ चांद से मुठभेड़,पैर में लगी गोली,गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विमान हादसे में शहीद हुए लेफ्टिनेंट ऋषभ शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Ajit Sinha

महंगाई और पेट्रोल-डीजल वृद्धि से टूटी आम आदमी की कमर : बलजीत कौशिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x