Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिस लड़की से गौरव की शादी तय हुई,उसी लड़की के बॉयफ्रेंड ने उस की की पीट-पीट कर हत्या कर दी, दो पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिस लड़की से उसकी शादी तय हुई है उससे शादी नहीं करना, वरना जान से मार देंगे, लड़के ने उसकी धमकी को हलके में लिया, और मंगनी कर लिया। फिर क्या था। अपने साथियों के संग मिलकर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर की। मरने वाले लड़के का नाम गौरव है,जो कि गांव सोतई,बल्लभगढ़  का रहने वाला था। इस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़ में पहले से दर्ज मुकदमें में,अब हत्या की धारा को जोड़ दिया गया है, अब इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके नाम सौरभ  निवासी  तिगांव व सोनू निवासी  घिटोरा, बागपत हाल तिगांव हैं,और वारदात में प्रयोग गाड़ी को भी बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  गांव सोतई निवासी प्रेमचंद ने थाना सदर  बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके लड़के गौरव का रिश्ता त्रिखा कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की के साथ तय हुआ था। रिश्ता होने के कुछ दिन बाद उसके लड़के को तिगांव के रहने वाले दो लड़के सौरव और सोनू ने कहा था कि उस लड़की के साथ शादी ना करे और उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया, जिसके बाद 15 अप्रैल को गौरव की लगन सगाई सम्पन्न हो गई। 17 अप्रैल को उसका बेटा गौरव किसी काम से घर से बाहर गया था,जब वह घर वापिस लौट रहा था तो गांव के मोड आईएमटी के पास सौरव,सोनू व अन्य ने उसे रूकवाकर मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। गत 19 अप्रैल को इलाज के दौरान गौरव मृत्यु हो गई। जिस पर मुकदमा  में हत्या की हत्या की धारा जोड़ी गई। उनका कहना है कि  थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपित  सौरव निवासी  तिगांव व सोनू निवासी  घिटोरा, बागपत हाल तिगांव को आईएमटी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग गाड़ी को भी बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि जिस लड़की से गौरव की शादी होनी थी उस लड़की के साथ आरोपित  सौरव का  पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहता था परंतु उसके घर वालो ने उसका रिश्ता गौरव के साथ तय कर दिया था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने पहले गौरव को शादी करने से मना किया था लेकिन जब उसका रिश्ता पक्का हो गया तो उससे यह बात सहन नही हुई और 17 अप्रैल को आरोपित  ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव सोतई के मोड पर गौरव की गाड़ी के सामने गाड़ी लगाकर रुकवाया और गौरव को पीटा। उन्होंने आगे बताया कि आरोपितों  को अदालत में पेश कर अधिक जानकारी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: महिला सिपाही पदों के लिए शारीरिक मापदंड 26 जुलाई से शुरू।

Ajit Sinha

पटवारी और उसके निजी मुंशी को 2000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पंचकूला पुलिस ने 8 दुकानों में चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किए है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x