Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सोनीपत: डीटीपी एनफोर्समेंट नीलम शर्मा की टीम ने अवैध कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत:सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण(एसएमडीए) से जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नीलम शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एसएमडीए की टीम ने गांव जटौला की राजस्व संपदा में 2 एकड़ कच्चे रास्ते व एक प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस तथा गांव सोहटी की राजस्व संपदा में 7.5 एकड़ रिहायशी कालोनी में 4 एकड़ में बने इंटरलॉक टाइलों से बने रास्ते,350 गज में बने लेबर क्वार्टर, 4 डीपीसी तथा एक बाउंडरी वॉल को ध्वस्त किया गया।
एसएमडीए डीटीपी नीलम शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सडक, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है,अन्यथा एसएमडीए द्वारा अवैध कालोनी/निर्माण को किसी भी समय नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक संबंधित जानकारी के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय,चौथा तल, कराधान विभाग, सेक्टर-12, सोनीपत में सम्पर्क कर सकता है। तोडफोड की कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट पंचायती विभाग के एसडीओ अमित कुमार तथा एसएमडीए इंफोर्समेंट व पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।

Related posts

फरीदाबाद रैली में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की बड़ी घोषणा: गांव मोटूका में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने वाले नायकों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नवीन जिंदल को ऐतिहासिक मार्जिन से जिताने की अपील की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x