Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सोए हुए कुत्ते को डंडों से पीट -पीट कर हत्या करने के मामले में चार आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गली में सोए हुए कुत्ते को डंडों से पीट -पीट कर हत्या करने के एक मामले में थाना न्यू कॉलोनी ,गुरुग्राम की टीम ने आज मंगलवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम कुल भूषण (उम्र-44 वर्ष) , देव कुमार (उम्र-18 वर्ष, शिक्षा -12th) व 3. हिमांशु (उम्र-22 वर्ष) निवासी नई बस्ती, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) व एक नाबालिग है। इस मामले में एक मुकदमा थाना न्यू कॉलोनी गुरुग्राम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में पुलिस टीम ने उपरोक्त चारों आरोपितों को गिरफ्तार किए है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को एक महिला ने थाना न्यू कॉलोनी,गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 02.11.2025 को नजदीक मेंहदी पार्क प्रताप नगर, गुरुग्राम में गली में सोए हुए एक कुत्ते को अज्ञात बाईक व गाड़ी में सवार व्यक्तियों द्वारा कुत्ते को रोड़ से चोट मारकर हत्या कर दी। प्राप्त शिकायत पर थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।
उनका कहना है कि थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को आज मंगलवार को गुरुग्राम से काबू किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम कुलभूषण (उम्र-44 वर्ष) , देव कुमार (उम्र-18 वर्ष, शिक्षा -12th) व 3. हिमांशु (उम्र-22 वर्ष) निवासी नई बस्ती, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) है।

उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित कुलभूषण गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता है। सारे आरोपित एक ही परिवार के है और आरोपितों ने बताया कि कुछ दिन पहले उस कुत्ते ने आरोपित कुलभूषण को काट लिया था, जिसके चलते आरोपित ने अपने बेटे देव कुमार व हिमांशु व अन्य के साथ मिलकर पत्थर, डंडों से उपरोक्त कुत्ते को हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया व कुत्ते को मार कर उसकी बॉडी (शव) को कूड़े में फेंक दिया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपितों को आज मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

मां डांट से नाराज छात्रा ने गंगनहर में छलांग लगा दी, पुलिस और एनडीआरफ की टीमें तलाश में जुटी, छात्रा का पता नहीं चला तलाश जारी  

Ajit Sinha

जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी शेरपा बैठक 3 से 7 सितंबर तक हरियाणा में होगी आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x