Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक

सोनिया गांधी ने 32वें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु वर्ष 2019 एवं 2020 के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सलाहकार समिति की अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी ने एक निर्धारित प्रपत्र पर 32वें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु वर्ष 2019 एवं 2020 के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इस पुरस्कार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शताब्दी वर्ष 1985 में स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकीकरण, आपसी समझदारी तथा विभिन्न धार्मिक समूहों, समुदायों, संस्कृति एवम्परम्पराओं की राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ तथा प्रौन्नत करने के दृष्टिकोण से स्थापित किया गया है।

यह पुरस्कार उनके बलिदान दिवस 31 अक्तूबर को दिया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकीकरण में अप्रत्याषित योगदान देने के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जिसमें प्रशन्सित-पत्र के अलावा दस लाख रूपये की नगद राशि भी प्रदान की जाती है। अब तक पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में हैं — स्वामी रंगनाथनंदा, श्रीमती अरुणा आसफ अली, भारत स्काउट एण्ड गाइड्स,पी.एन. हक्सर, श्रीमती एम.एस. सुब्बालक्ष्मी,राजीव गांधी (मरणोपरांत), परम धाम आश्रम (वर्धा, महाराष्ट्र), आचार्य तुलसी जी, डॉ॰ बिषम्भर नाथ पांडेय, सरदार बेअंत सिंह (मरणोपरांत) तथा नटवर ठक्कर (संयुक्त रूप से), गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक अफेयर्स (कर्नाटक), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय केन्द्र (शांति निकेतन), डॉ॰ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, शंकर दयाल शर्मा (मरणोपरांत), प्रो॰ सतीश धवन,एच.वाई. शारदा प्रसाद, राम-रहीम नगर स्लम ड्वैलर्स एसोसिएशन (अहमदाबाद),

अमन पथिक- पीस वालंटियर ग्रुप (अहमदाबाद) राम सिंह सोलंकी एवं सुनील तमैचे (संयुक्त रूप से),आचार्य महाप्रज्ञ, श्याम बेनेगल, श्रीमती महाष्वेता देवी, जावेद अख्तर, डॉ॰ जे. एस. बन्दूकवाला तथा डॉ॰ राम पुनियानी (संयुक्त रूप से), कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट (इन्दौर, मध्य प्रदेश) ,बलराज पुरी, ए.आर. रहमान एवं रामाकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर, छत्तीसगढ़ (संयुक्त रूप से), मोहन धारिया, गुलजार, डॉ॰ एम.एस. स्वामीनाथन, राजगोपाल पी.वी., टी.एम. कृष्णा तथा चण्डी प्रसाद भट्ट। नामांकन हेतु प्रारूप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, 24, अकबर रोड़, नई दिल्ली-110011 से प्राप्त किये जा सकते हैं और संस्तुति भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2021 है।

Related posts

तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगेस्टर शक्ति का नाम बता कर एक व्यापारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश अरेस्ट

Ajit Sinha

एलजी ने केजरीवाल सरकार के काम को जमकर सराहा, गिनाई सरकार की उलब्धियां।

Ajit Sinha

मोहित महल गिरोह के 20000 के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ़ सूर्या पकड़ा गया, दिल्ली , गुरुग्राम सहित कई जिलों में 21 संगीन मुकदमे दर्ज है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x