Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

रिश्वतखोरी:16,500 रुपये रिश्वत लेते निजी व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार,विक्की कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद हांसी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/हिसार: भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), हिसार ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नगर परिषद हांसी से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले का भंडाफोड़ किया है। ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता से 16,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रवि कुमार (निजी व्यक्ति) के रूप में हुई है, जो नगर परिषद हांसी में कार्यरत कार्यकारी अभियंता (XEN) विक्की कुमार के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।
क्या था मामला-
शिकायतकर्ता ने SV & ACB, हिसार को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके कार्यों के बिलों की मॉनिटरिंग रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने के एवज में कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार द्वारा रवि कुमार के माध्यम से 16,500 रुपये बतौर कमीशन/रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यता की जांच के उपरांत ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपित रवि कुमार को शिकायतकर्ता से 16,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई|इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मुकदमा संख्या 21 दिनांक 24.06.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7A के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में विक्की कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद हांसी तथा रवि कुमार को आरोपित नामजद किया गया है। ब्यूरो द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आगामी अनुसंधान नियमानुसार अमल में लाया जाएगा।

Related posts

50000 के एक ईनामी बदमाश सहित तीन भगौड़े अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 मुक़दमें दर्ज हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में 3 आरोपित पकड़े गए, पूछताछ जारी….

Ajit Sinha

ओपी जिंदल की प्रतिमा को नमन कर दुष्यंत ने किया डोर टू डोर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x