Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और लुटेरों के बीच हुए एनकाउंटर में गोली लगने से दो लुटेरे घायल, तीसरे को पुलिस ने धर दबोचा, लूट के 9 मोबाइल बरामद।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोतवाली बिसरख पुलिस और बाइक बदमाश के बीच हुए एनकाउंटर में दो शातिर मोबाइल लुटेरे के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीसरे आरोपित को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से लूट के 9 मोबाइल फोन, चोरी की होण्डा साइन बाइक, 2 अवैध तमंचे कारतूस बरामद हुए है।  

पुलिस की गिरफ्त में घायल लुटेरे की पहचान मेहमीदुल हक उर्फ भयंकर पुत्र अजीम और मोक्सेदुल हुसैन पुत्र अबुल मिया के रूप में हुई है, जो कूच बिहार पश्चिम बंगाल के रहने वाले है. इन लुटेरों के तीसरे साथी अजीदुल उर्फ गुड्डू पुत्र रफीकुल को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल में बताया कि देर रात कोतवाली बिसरख पुलिस की टीम चौकी गौर सिटी-1 के सामने चार मूर्ति के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए ,  पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह  ना रूके और फायरिंग कर तेज गति से मोटरसाइकिल को कैप्सूल गोल चक्कर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गए . दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का मोबाइल लुटेरे है, बदमाशों के कब्जे से लूट के 9 मोबाइल फोन, दिल्ली से चोरी की होण्डा साइन बाइक, 2 अवैध तमंचे कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त मेहमीदुल हक पूर्व में थाना बिसरख से मोबाइल चोरी के मुकदमा  में जेल जा चुका है। पुलिस आरोपित का आपराधिक इतिहास और अन्य जानकारी जुटा रही है।

Related posts

पूर्व आईपीएस ने इन्कम टैक्स की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल, सर्वे के नाम पर बिना सर्च वारंट के 665 लॉकर को खोला।

Ajit Sinha

7 साल के बेटे के सामने पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, गिरफ्तार, 3 दिनों की रिमांड पर आरोपी 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:ट्यूबवेल कनेक्शन में नाम परिवर्तन के बदले ₹12,000 की रिश्वत मांगने वाले DHBVN के दो कर्मचारी पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x