Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने रिहायशी प्लॉटों पर कई दुकानों और होटलों में की सीलिंग की कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में रिहायशी प्लॉट पर अवैध रूप से बनाई गई एक कमर्शियल बिल्डिंग में डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग ने सीलिंग की कार्रवाई की है, जिसमें गलत तरीके से 1.होटल, ब्लिंकित वेयर हाउस, 4 दुकानें और जिम-स्टूडियो पर आज बुधवार को डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के मुख्य रोड पर एक रिहायशी प्लॉट पर अवैध कमर्शियल बिल्डिंग बनाई गई थी, जिसमें खुल्लम खुल्ला उपरोक्त संस्थान चल रही थी। जिनपर आज बुधवार को सीलिंग कार्रवाई चल रही थी। 

उनका कहना है कि इसके अलावा सेक्टर-21 स्थित अनखीर चौक से बड़खल चौक, डिवाइडिंग रोड पर करीब 1000 मीटर की दूरी को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि कॉलोनी ग्रीन फील्ड प्लॉटके नंबर 2203 पर चल रही अवैध दुकानें और निर्माणाधीन बिल्डिंग पर जल्दी ही तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। आज शाम हो जाने के कारण प्लॉट नंबर -2203 पर बने अवैध दुकानों और इसके ऊपर बने अवैध फ्लैटों पर सीलिंग या तोड़फोड़ की कार्रवाई निश्चित तौर की जाएगी। इसके अलावा प्लॉट नंबर -2389 पर भी बनाई गई अवैध दुकानों पर नोटिस चस्पा की गई।  जल्दी ही ग्रीन फील्ड कॉलोनी में फिर से तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई वह करेंगें।    

Related posts

फरीदाबाद:3 अक्टूबर को सायं 6 बजे बंद होगा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समाज में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य : लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का लें संकल्प : कृष्णपाल गुर्जर, अजय गौड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x