Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

बिग बॉस में अबतक इन भोजपुरी स्टारों ने मचाया धमाल, एक ने जीती ट्रॉफी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 14 की शुरुआत हो चुकी है. हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को लेकर फैंस में काफी दिलचस्पी देखने को मिली. बिग बॉस के घर में अलग-अलग क्षेत्रों से सेलेब्स आते रहे हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है. बिग बॉस के पिछले 14 सीजन्स में कई भोजपुरी सितारे इस शो पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं. आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में…

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव भी बिग बॉस के शो में नजर आ चुके हैं. वे इस शो के सीजन 6 में दिखे थे. दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इस शो पर काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं और वे बिग बॉस हाउस में कुछ प्रतियोगियों के साथ भिड़ते हुए भी नजर आए थे. भोजपुरी की ग्लैमरस एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 में नजर आई थीं. उस दौर में मोनालिसा ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं क्योंकि उन्होंने बिग बॉस के घर में ही विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी रचा ली थी. हालांकि मोनालिसा इस शो की विनर नहीं बन पाई थीं. इस शो के बाद मोनालिसा ने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया और वे कई हिट शो में नजर आ चुकी हैं.

हिंदी टीवी सीरियल्स और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन 4 की विजेता रही हैं.श्वेता ने एकता कपूर केसीरियल कसौटी जिंदगी के से काफी लोकप्रियता हासिल की थी और वे बिग बॉस सीजन 4 को जीतने में कामयाब रही थीं. भोजपुरी की लोकप्रिय एक्ट्रेस संभावना सेठ बिग बॉस के दूसरे सीजन में नजर आई थीं. अपने तेजतर्रार अंदाज और आवाज के चलते संभावना की बिग बॉस के घर के सदस्यों के साथ काफी तीखी बहस हुई थी खासतौर पर संभावना की एक्ट्रेस पायल रोहतगी के साथ काफी गहमागहमी देखने को मिली थी.

भोजपुरी से लेकर साउथ इंडियन और हिंदी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके एक्टर रवि किशन ने भी बिग बॉस के शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. रवि किशन बिग बॉस के पहले ही सीजन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रहे थे. रवि किशन फिलहाल बीजेपी के सांसद हैं और पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं.भोजपुरी सिंगर, एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी बिग बॉस सीजन 4 में नजर आए थे. उनके साथ ही इस शो में श्वेता तिवारी भी नजर आई थीं.

मनोज ने शो में अपने बयानों और बहस से काफी सुर्खियां बटोरी थीं.अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में गाना गाकर लोकप्रिय हुए सिंगर दीपक ठाकुर बिग बॉस के सीजन 12 में दिखे थे. दीपक ठाकुर ने बिग बॉस में बेहतरीन खेल दिखाया था और वे शो में अंत तक टिके रहे थे हालांकि इस सीजन को दीपिका कक्कड़ ने जीता था.

Related posts

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ईआर-II टीम ने खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए और मालिकों को लौटा दिया।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने अडानी की मदद करने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को खत्म किया

Ajit Sinha

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका: हिमाचल प्रदेश की दिग्गज नेता इंदु वर्मा कोंग्रेश में शामिल हो गई- राजीव शुक्ला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!