Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

कपिल शर्मा शो: कपिल का कबूलनामा सुन लगे ठहाके, कहा- पहनी है गिन्नी की नाइटी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: द कपिल शर्मा शो इस समय दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है.लॉकडाउन के बाद फिर शुरू हुआ कपिल का शो ना सिर्फ मनोरंजन की गारंटी दे रहा है बल्कि हर मौके पर सभी को हंसने पर मजबूर भी कर रहा है. हाल ही में शो पर हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम आए थे.दोनों भाई -बहन ने शो पर कई राज खोले और एक दूसरे की खूब टांग खींची. लेकिन सभी को हैरानी तब हुई जब कपिल ने एक बड़ा कबूलनामा किया.

शो के दौरान कपिल ने साकिब से मजाकिया अंदाज में पूछा- उन्होंने कभी हुमा की ड्रेस पहनी है. इस सवाल पर साकिब ने तुरंत कह दिया था कि बचपन में उनके माता-पिता ने कई मौकों पर ऐसा किया था. वे बताते हैं- मुझे घाघरा-चोली पहनाकर ऑटो में ले जाते थे, फिर स्टूडियो में फोटो क्लिक करवाते थे. साकिब ने ये भी बताया था कि उन्होंने तो हुमा की फ्रॉक तक पहन रखी है. ये सुन सभी हंस पड़ते हैं. लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब हुमा, कपिल से भी यही सेम सवाल पूछ लेती हैं.


हुमा के सवाल पर अर्चना जवाब देते हुए कह देती हैं कि कपिल तो गिन्नी की सलवार पहनता है.अर्चना के जवाब पर हंसते हुए कपिल ने कहा था- मैंने सलवार तो नहीं पहनी है, लेकिन गिन्नी की नाइटी जरूर ट्राई की है. ये सुन सभी हंसने को मजबूर हो गए. जो कपिल दूसरों की टांग खींचने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं, उनका ये कबूलनामा ना सिर्फ सभी को हंसा रहा था बल्कि उन पर चुटकी लेने पर भी मजबूर कर रहा था. वैसे शो में कपिल ने भी कह दिया था कि अर्चना, परमीत की टी शर्ट पहनती हैं, वहीं परमीत भी उनकी नाइटी पहन लेते हैं.शो के दौरान ये सेगमेंट काफी देर तक चलता रहा था और सभी बस हंसते-हंसते लोटपोट होते रहे.

Related posts

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के पर्यावरण मंत्रियों की इमरजेंसी बैठक बुलाई जाए- गोपाल रॉय

Ajit Sinha

पूर्वांचल के विकास की दरकार दिल्ली में आ रही कांग्रेस सरकार – अजय राय

Ajit Sinha

आरएसएस ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा किया, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दिखावा, क्योंकि मंत्रालय तो असल में आरएसएस चला रहा है’.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!