Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

एक दूजे के होने जा रहे मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ -रोहनप्रीत, सामने आया शादी का वेडिंग कार्ड।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सिंगर नेहा कक्कड़ बहुत जल्द रोहनप्रीत सिंह संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. शुरूआती समय में जो एक मजाक या कह लीजिए एक पब्लिसिटी स्टंट लग रहा था, अब खबरे आ रही हैं कि सही मायनों में नेहा और रोहनप्रीत शादी करने जा रहे हैं.सोशल मीडिया पर नेहा के एक फैन क्लब की तरफ से दोनों की शादी का वेडिंग कार्ड शेयर किया गया है. फोटो में साफ दिख रहा है कि नेहा और रोहनप्रीत 26 अक्टूबर को पंजाब में शादी करने जा रहे हैं.

इस बारे में नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर हिंट तो लगातार दे रही हैं, लेकिन एक बार भी खुलकर कुछ नहीं बोला है. इस बीच अब ये वेडिंग कार्ड सामने आना कई अटकलों पर विराम लगाता है.लंबे समय से नेहा और रोहनप्रीत के रिलेशन को लेकर बज बना हुआ है. पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों का एक गाना आ रहा है और ये तस्वीरें शेयर करना प्रमोशन का हिस्सा है.

खुद बॉलीवुड के ही कुछ सेलेब्स ने सवाल पूछे थे कि शादी होने जा रही है या फिर सिर्फ मस्ती हो रही है. विशाल ददलानी ने कहा था कि उन्हें शादी के कपड़े सिलवाने है या नहीं?


अब इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों का वैडिंग कार्ड वायरल हो गया है. फैन्स अभी से दोनों को बधाइयां देने लगे हैं.हर कोई इस नई जोड़ी को लेकर खासा खुश नजर आ रहा है.वहीं दोनों की म्यूजिक वीडियो की बात करें तो नेहू दा ब्याह इसी महीने 21 तारीख को रिलीज होने जा रहा है.

जिस अंदाज में म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन किया गया है, वो देख लग रहा है कि रिलीज होते ही ये सुपरहिट होने वाला है.

Related posts

34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का रंगारंग समापन, देशभर से आए शिल्पियों व कलाकारों ने ली विदाई

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस, आज परेड ग्राउंड, नई पुलिस लाइनों, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में अपनी चौथी कमिश्नररेट दिवस समारोह परेड आयोजित की।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी मशाल जुलूस निकलने से पहले ही तनावपूर्ण, सैकड़ों नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में लाइव वीडियो।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!