Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद जिले में अब तक 840 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है; उप सिविल सर्जन डा. राम भगत 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उप- सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 840 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 108 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 732 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 837 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 77 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 56 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 20 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक तीन लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं जिनमें से ठीक होने के बाद एक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है तथा दो अस्पताल में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिला में सरकारी व निजी अस्पतालों में 34 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें 1040 बेड की क्षमता की गई है।

उन्होंने बताया कि COVID-19 के संदिग्ध व कंफर्म मामलों के परिवहन के लिए सभी सुविधाओं से युक्त दो एम्बुलेंस तैयार की गई हैं। जिला स्तर पर सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को COVID-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

Related posts

केंद्र व राज्य सरकार के कल्याणकारी फैसले मिसाल, बीपीएल परिवारों को वितरित किए राशन कार्ड: विपुल गोयल

Ajit Sinha

भाजपा को वोट की चोट से सबक सिखाएगी जिले की जनता : ललित नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा संगठन में मंडल चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारी कार्यशाला हुई संपन्न।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!