Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

भाजपा को वोट की चोट से सबक सिखाएगी जिले की जनता : ललित नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं तिगांव के विधायक ललित नागर ने आज अपने पैतृक गांव भुआपुर से अपने चुनावी प्रचार अभियान की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जहां गांव के बुजुर्गाे का आर्शीवाद लिया. वहीं युवाओं से अपने लिए सहयोग मांगा। भुआपुर में पहुंचने पर ललित नागर का गांव की मौजिज सरदारी एवं युवाओं ने फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों के जोश से उत्साहित कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें लोकसभा रण में उतारकर जो विश्वास उन पर जताया है, वह उस विश्वास को कायम रखेंगे और समूची लोकसभा क्षेत्र की जनता के आर्शीवाद से विजय हासिल करेंगे।


उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार के 5 सालों में फरीदाबाद जिला विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ, बल्कि भाजपाईयों ने कांग्रेस की योजनाओं का उद्घाटन करके झूठा श्रेय लूटने का काम किया है परंतु जनता सब जानती है और इस चुनाव में जनता भाजपाईयों को सबक सिखाने का संकल्प ले चुकी है। ललित नागर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए कारगर साबित होगी और कांग्रेस पार्टी जो कहती है, उसे पूरा भी करती है, हर गरीब को साल के 72 हजार रुपये देकर उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत किया जाएगा क्योंकि राहुल गांधी की सोच है, जब गरीब मजबूत होगा, तभी देश मजबूत होगा। नागर ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 5 सालों तक जुमले और झूठ की राजनीति करने वाले भाजपाईयों को अब जनता की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है, इससे साबित होता है कि जनता में किस कद्र इन लोगों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। नागर ने कहा कि अगर वह देश का समुचित विकास चाहते है तो आगामी 12 मई को हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर कांग्रेस को विजयी बनाने का काम करें, ताकि सही मायनों में देश व प्रदेश का समुचित विकास करवाया जा सके।

Related posts

मोदी सरकार के कड़े फैसलों से देश सुरक्षित और मजबूत हुआ : नायब सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी ने कहा- वोट चोरी हुआ तो लोगों की पहचान और नागरिकता खत्म हो जाएगी, सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!