Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

वॉल्वो बस में शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्लीपर के नीचे बने बॉक्स में छुपाकर रखी गई, 15 लाख की शराब बरामद।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी पुलिस और नारकोटिक्स सेल की टीम ने लंबे समय से चल रही वोल्वो बसों से शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वोल्वो लग्जरी स्लीपर बस से हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा है, जो बस स्लीपर के नीचे बने हुए बॉक्स में छुपाकर रखी गई थी। बरामद शराब का कीमत 15 लाख रुपए करीब है।

वोल्वो बस की स्लीपर सीट के नीचे बने बॉक्स जिसमें की शराब रखकर प्लाई लगा स्क्रू पेंच लगा कर रखा गया था। इन बॉक्स से पुलिस ने 20 पेटी बोतल (750ML) ब्लेन्डर प्राइड अवैध हरिय़ाणा मार्का, 23 पेटी बोतल (750ML) नाइट ब्लू अवैध हरियाणा मार्का, 78 पेटी पौवा (180 ML) रॉयल जरनल अवैध चण्डीगढ मार्का, 59 पेटी अद्धा (375 ML) रॉयल जरनल अवैध चण्डीगढ मार्का की 15 लाख कीमत की अवैध शराब बरामद की है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना पर बील अकबरपुर से अवैध शराब के साथ मोहम्मद शाकिब, अब्दुल्ला और सलीम को गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शराब तस्करों से की गई पूछताछ से पता चला है कि बिहार में शराबबंदी के कारण आरोपियों ने बड़े स्तर पर तस्करी का धंधा शुरू किया। बिहार में तीन गुना कीमत पर शराब पहुंचाई जा रही थी। इसके बाद फुटकर में चार से पांच गुना कीमत पर लोगों को बिक्री की जाती थी। जो शराब की खेप पकड़ी गई है। वह हरियाणा के मुरथल से खरीद कर सीकरी, मुजफ्फरनगर बिहार ले जाई जा रही थी किसी को शक न हो इसलिए आरोपी स्लीपर बस में अंबाला से बिहार के लिए लंबी दूरी की सवारियों को बैठाते थे.

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:पहले चरण में 10 फरवरी को होगा गौतमबुद्ध नगर में मतदान, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Ajit Sinha

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड के साथ ‘मर्दानी-2’ देख  रहा पति, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथों और फिर किया ऐसा…

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x