Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में फोटोयुक्त SIR 2026 ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे ड्राफ्ट मतदाता सूची.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की फोटोयुक्त ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को कर दिया गया है। जिले के सभी 1,650 मतदान केंद्रों के लिए प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 13,67,713 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। पात्र मतदाता 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटाने अथवा संशोधन के लिए दावा एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।उन्होंने बताया कि जिले की छहों विधानसभा क्षेत्रों में ड्राफ्ट मतदाता सूची संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (ERO) के कार्यालयों , मतदान केंद्रों तथा अन्य निर्धारित स्थानों पर आमजन के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई गई है।
घर बैठे ऐसे देख सकेंगे ड्राफ्ट मतदाता सूची
उपायुक्त ने बताया कि मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट ceoharyana.gov.in  या सीधे  https://voters.eci.gov.in/download-eroll पर जाकर भी अपने निर्वाचन क्षेत्र की ड्राफ्ट मतदाता सूची घर बैठे देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध Electoral Roll / Draft Electoral Roll सेक्शन में जाकर Draft Electoral Roll विकल्प का चयन करें। इसके बाद जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तथा संबंधित मतदान केंद्र (Polling Station) का चयन करने पर ड्राफ्ट मतदाता सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे ऑनलाइन देखा एवं डाउनलोड भी किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व 1 जून 2026 तक जिले में कुल 18,89, 793 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के दौरान 5,22,080 मतदाता ASD (Absent, Shifted, Dead) श्रेणी में चिन्हित किए गए,  जबकि 4,27,191 मतदाताओं की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मैपिंग नहीं हो सकी। ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 13,67,713 मतदाता शामिल किए गए हैं तथा 2,56,516 विभिन्न विसंगतियां (Anomalies) चिन्हित की गई हैं, जिनका दावा एवं आपत्तियों के माध्यम से परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: आज ओल्ड फरीदाबाद के भीड़ भाड़ वाले बाजार में दौड़ते हुए नील गाय से मचा भगदड़-देखें वीडियो

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने तीर्थ यात्रियों को गंगा स्नान के लिए 5 बसों में हरिद्वार भेजा।

Ajit Sinha

इस मानसून की पहली बारिश में गुरुग्राम -फरीदाबाद गया डूब ,सीएम खटटर की दावे की खुली पोल, ग्रीन फिल्ड अंडरपास में डूबी कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x