Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मुखर त्यागी समाज के महापंचायत पर ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के लोगों का मौन विरोध।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : महिला से बदसलूकी प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है, एक तरफ जहां मुखर हो त्यागी समाज ने आज नोएडा में महापंचायत बुलाई है, वही ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी मौन तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे है. और दोनों गुटों के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है. जहाँ महापंचायत में लगे पोस्टर इस प्रकरण के त्यागी समाज के सम्मान से जोड़ा जा रहा, वही ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के निवासियों पूरी सोसायटी पोस्टर लगाकर अन्याय के एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश दे रहे है. नोएडा के सेक्टर- 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में लगे पोस्टर में सोसाइटी के लोग मौन तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे है.

पोस्टरों में लिखा है एकजुट रेजिडेन्स अन्याय के खिलाफ है उत्पीड़न,दबंगई महिलाओं का अपमान, गाली-गलौज, अतिक्रमण को हम नहीं  बोलते है. 5 अगस्त को एक महिला से बदसलूकी प्रकरण इतना तूल पकड जाएगा ऐसी उम्मीद किसी को भी नहीं थी. सोसायटी के लोगों का भी यही मानना है, यह मामला जिस प्रकार से तूल पकड़ गया है बढ़ गया है ऐसा नहीं होना चाहिए था अगर वह सोसायटी के कानून के तहत रहकर हमारी बात को समझते,

एक तो उन्होंने सोसाइटी का नियम तोड़ा, दूसरा गलत काम, उन्होंने यह किया की एक नारी के साथ अभद्र व्यवहार किया, क्योंकि उन्होंने इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया जबकि अति निंदनीय है और बहुत ही गलत व्यवहार किया। इसी की वजह से इस मामले में इतना तूल पकड़ा जो हमारी लड़ाई है, किसी समाज के खिलाफ नहीं है हमारे वहां जो भी घटना घटी, वह किसी समाज के खिलाफ नहीं एक व्यक्ति विशेष के खिलाफ है.  
 
वही, संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के आह्वान पर सुबह दस बजे से शुरू हुई महा- पंचायत इस मुद्दे को त्यागी समाज के सम्मान से जोड़ा जा रहा. त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत को गलती की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन पुलिस ने पत्नी अनु त्यागी और मामी को थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया जो गलत है। मामी को पांच दिन पुलिस जीप में लेकर घूमती रही। बच्चों को खाना देने पहुंचे छह युवकों पर भी केस दर्ज किया गया। श्रीकांत मामले में छह युवकों पर राजनीति से प्रेरित हो कर केस दर्ज किया गया। इसे बिना शर्त हटाया जाना चाहिए। साथ ही, मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही, श्रीकांत से गैंगस्टर एक्ट हटाया जाना चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद: 12 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हत्या कर रेलवे लाइन पर फेकने वाले आरोपित पर 200000 रूपए का इनाम घोषित

Ajit Sinha

फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले एक गिरोह का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफश, मास्टरमाइंड सेक्टर -37 , फरीदाबाद का- 8 अरेस्ट।

Ajit Sinha

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की बुकिंग के नाम पर पूरे भारत से 1000 से ज्यादा लोगों को ठगने के 20 आरोपितों को किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x