Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बसपा कोऑर्डिनेटर के बेटे की गोली मारकर हत्या कर शव को जंगल में फेंका, केस दर्ज

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के सुरजपुर थाना क्षेत्र के जूनपद रोड़ के पास एक बसपा नेता के बेटे का शव जंगल में पड़ा हुआ मिला। युवक की हत्या कर हमलावर शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। युवक के सिर में चोट का निशान मिला है जिससे गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये तस्वीर राहुल भाटी की है जिसका शव जूनपद रोड़ के पास का जंगल मे पड़ा हुआ मिला। राहुल भाटी पल्ला गांव के रहने वाले हरगोविंद भाटी जो बसपा के मेरठ कोऑर्डिनेटर हैं, उनका बेटा है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2 हरीश चन्द्र ने बताया कि बेटा राहुल शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे घर से बाइक लेकर निकला था। दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बेहोशी की हालत में जुनपत गांव के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरिश्चंद्र ने बताया कि युवक के सिर पर चोट का निशान मिला है। किसी परिचित पर हत्या करने का शक है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना जांच शुरु कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पल्ला गांव के फाटक और घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही हैं ताकि हमलावरों का पता चल सके। पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि, पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है। राहुल काफी मिलनसार लड़का था और उसका और उसके परिवार का गांव में किसी से कोई झगड़ा और विवाद भी नहीं था। लेकिन कुछ ग्रामीणों का कहना है कि लेन-देन को लेकर राहुल की हत्या हो सकती है। कुछ लोगों से राहुल के पैसे का लेन देन चल रहा था हो सकता है उन्हीं लोगों से कुछ विवाद हुआ हो।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एसीबी की टीम ने आज थाना एन्फोर्स्मेंट में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश व एक अन्य को 40000 रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम के निकट जंगल में 11 वीं क्लास के दो छात्र के शव पेड़ से लटके मिले हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर व जांच अधिकारी 100000 रूपए रिश्वत लेते हुए एसीबी के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x