Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस एंकाउंटर में 25 हज़ार का इनामी मेवाती गैंग का बदमाश अमीर घायल, दो फरार, ट्रैक्टर बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: स्पेशल टास्क फोर्स (एसओजी) और दादरी पुलिस की टीम के साथ दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव के पास हुई बदमाशों के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने पैर में लगी गोली से घायल हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर गायब हो गए।जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए है।  घायल बदमाश कि पहचान 25 हज़ार के इनामी मेवाती बदमाश बुलंदशहर निवासी अमीर के रुप में हुई। उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आमिर से तमंचा कारतूस और कुछ दिनों पूर्व ईट भट्टा लूटा हुआ ट्रैक्टर बरामद किया है।
एसओजी और दादरी थाना पुलिस के गिरफ्त घायल आमिर को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही है। जबकि इसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गए। पुलिस कॉम्बिंग ऑपरेशन चला कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार के अनुसार आमिर मेवाती गैंग के सदस्य है उन्होने ने बताया कि  अमीर अपने साथियो के साथ दादरी थाना क्षेत्र के अंधपुर गांव के पास आर आर ब्रेक नामके भट्टे पर चौकीदारी कर रहे देवेंद्र चौकीदार को बंधक बना कर उसके हाथ पांव बांधकर उसके साथ मारपीट की थी। बदमाश भट्टे पर खड़े दो ट्रैक्टर लूट कर मौके से फरार हो गए। 

थाना दादरी पुलिस और एसओजी की टीम इस मामले की तफ़तीश कर रही थी उसे सीसीटीवी के फूटेज भी मिले थे जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही थी। बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। थाना दादरी पुलिस और एसओजी टीमो मे इनकी तलाश शुरू की दादरी क्षेत्र में घोड़ी बछेड़ा गांव के पास टीम और बदमाशो का आमना-सामना हो गया। जब इन्हे पुलिस पकड़ना चाहा तो तीनो बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस की जबाबी कार्रवाही  में गोली लगने से अमीर घायल हो गया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया। डीसीपी ने बताया की अमीर शातिर किस्म के अपराधी है और इन पर लूट डकैती के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से तमंचा कारतूस और  निशानदेही ईट भट्टे से विगत दिनों लूटा गया ट्रैक्टर बरामद किया है।

Related posts

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के खाता से 68 करोड़ रुपए गबन करने के मामले में एसीबी ने तीन आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

एनआईए, पंजाब, हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने मोस्ट वांटेड रंजीत उर्फ चीता को किया गिरफ्तार, आतंकियों को पैसा देता था: अलोक मित्तल

Ajit Sinha

नॉएडा: प्रदेश में एक्सप्रेस वे, हाईवे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा, मथुरा और आगरा में हैरिटेज कारिडोर बनेगा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!