Athrav – Online News Portal
दिल्ली मध्य प्रदेश राजनीतिक राष्ट्रीय

बंगाल में ममता दीदी और टीएमसी पर जमकर गरजे शिवराज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
भोपाल:पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को पश्चिम बंगाल में मेदिनीपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्निमित्रा पॉल,घाटल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हिरणमोय चट्टोपाध्याय और श्रीरामपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कबीर शंकर बोस के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि  यह वो देश है, जहां मां बहन और बेटियों का आदर किया जाता है। यह काली मैया का देश है। यह दुर्गा मैया का देश  है। हमारे यहां कहा गया है ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:’ अर्थात् जहां नारी की पूजा होती है। वहां देवी-देवता निवास करते हैं। लेकिन ममता दीदी ने मां, बहन और बेटियों का सच्चा सम्मान कभी नहीं दिया।  

ममता दीदी को शर्म आनी चाहिए कि बंगाल की धरती को कलंकित करने का पाप उन्होंने किया है। यहां संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही हैं। शेख शाहजहां जैसे लोग मां, बहन और बेटी की इज्जत और अस्मत से खेल रहे हैं और ममता बनर्जी उनको बचाने का काम कर रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ममता नहीं हैं, निर्ममता हैं। ममता स्नेह, प्रेम, आत्मीयता से भरी रहती है, ये तो निर्ममता है। बेटियों के खिलाफ गलत हरकत होती है तो आरोपी को बचाने में लग जाती हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि TMC का मतलब तोड़ो, मारो, काटो हो गया है। यहां का STD कोड सिंडिकेट, तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण हो गया है।पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल की जनता के लिए क्रांति का संदेश लेकर आया हूं। TMC का मतलब तुष्टिकरण, माफिया और करप्शन हो गया है। ममता बनर्जी और टीएमसी ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है। पश्चिम बंगाल की धरती वह धरती है जहां महर्षि अरविंद घोष, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जन्म लिया। यह स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस, रवींद्रनाथ टैगोर की भूमि है। यह अमर क्रांतिकारी खुरीदारम की भूमि है, जिन्होंने भारत माता को आजादी दिलाने के लिए फांसी का फंदा स्वीकार कर लिया था। पश्चिम बंगाल में एक नई क्रांति की जरूरत है और वो क्रांति है टीएमसी को उखाड़ फेंकने की। 4 जून को ममता दीदी का छिनेगा सुकून। जनता तय कर चुकी है कि ममता दीदी अब वापस नहीं आने वाली। 4 जून को हम टीएमसी की प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प पर काम करेंगे। चौहान ने कहा बंगाल तो मिठास के लिए जाना जाता है, लेकिन ममता बनर्जी ने बंगाल की मिठास में जहर घोलने का काम किया है। ममता दीदी मां, माटी और मानुष की जगह मनी, माफिया और मर्डर की सरकार चला रही हैं। बंगाल में पवित्र त्योहार है सिंदूर खेला जिसे सभी लोग तो उत्साह से मनाते हैं, लेकिन ममता सरकार ने कई बहनों की मांग उजाड़ने का काम किया है। पूर्व सीएम ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि माफियाओं , करप्शन, मर्डर की सरकार, मां, बहन की इज्जत से खेलने वाली सरकार को उखाड़ने का शंखनाद कर दो। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि अन्याय करने वाला कितना भी सगा रिश्तेदार क्यों न हो, उसको मार देना ही धर्म है, आज हम वोट की चोट से मारकर इस सरकार को उखाड़ फेंक सकते हैं।ममता दीदी और टीएमसी की सरकार ने पश्चिम बंगाल की पहचान घपले-घोटाले की बना दी है। मैं तो हैरत में हूँ- SSC घोटाला, नगर पालिका घोटाला, लॉटरी घोटाला, साइकिल घोटाला, शारदा घोटाला, नारदा घोटाला। चावल मोदी  भेजें और खा लें ममता दीदी।  जो जनता का धन खाए, उसे सरकार में नहीं रहना चाहिए। इनके घरों से नोटों के ढेर लगे हैं। ममता  बंगाल को कलंकित और बर्बाद कर रही हैं। बंगाल के बहनों और भाइयों, चिंता मत करना, जिसने भी जनता के पैसे खाने का काम किया है, एक एक को नरेंद्र मोदी की सरकार जेल में भेजने का काम करेगी।

Related posts

20 लोगों से अब तक 20 लाख रूपए की ठगी करने वाले तीन ठगों को दिल्ली के पीएस बवाना पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

केंद्र सरकार दे जबाव, वैक्सीन के लिए 36000 करोड़ का बजट फिर भी देश में वैक्सीन की क्यों है कमी: मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

दिल्ली: लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने अधिकारियों के साथ चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x