Athrav – Online News Portal
दिल्ली बिहार राष्ट्रीय हाइलाइट्स

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में छठ महापर्व के अवसर पर संध्या अर्घ्य अर्पित किया।


अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के शुभ अवसर पर अपने आवास पर विधि-विधान और पूरी श्रद्धा के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने छठी मैया से सभी देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

नितिन नवीन ने कहा कि आज हम सभी ने छठी मैया और भगवान भास्कर के अस्त होते सूर्य को नमन किया है। कल सुबह भगवान भास्कर के उदय के साथ हम दूसरा अर्घ्य अर्पित करेंगे। हमारी परंपरा और संस्कृति की विशेषता है कि हम अस्त होते सूर्य के साथ-साथ उदय होते सूर्य को भी समान श्रद्धा और आस्था के साथ नमन करते हैं। यही हमारी लोक आस्था और जीवन मूल्यों का प्रतीक है। बिहार की संस्कृति और लोक आस्था का यह महापर्व आज पूरे उत्साह और धूमधाम से बिहार सहित पूरे देश में मनाया जा रहा है। दुनिया के जिन-जिन हिस्सों में बिहारवासी रहते हैं, वहां भी लोग पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता, शुद्धता, पवित्रता और अनुशासन के साथ मनाया जाने वाला छठ महापर्व प्रकृति की उपासना का अनुपम उदाहरण है। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उसके विभिन्न स्वरूपों की आराधना करने की हमारी यह परंपरा बेहद विशेष है। भगवान सूर्य के साथ-साथ गंगा मैया और प्रकृति की पूजा करने में बिहार हमेशा अग्रणी रहा है। छठ महापर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता और पवित्रता के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

नवीन ने कहा कि आज हमारी संस्कृति, प्रथाएं और परंपराएं हमें गौरवान्वित करती हैं। छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामूहिकता का भी प्रतीक है। यह पर्व समाज को एक सूत्र में जोड़ता है और हमारी लोक परंपराओं की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाता है। हम कामना करते हैं कि छठी मैया का आशीर्वाद सभी देशवासियों पर बना रहे और यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

Related posts

ट्रैन पर बसों को चलते हुए आप पहली बार इस वायरल वीडियो में देखेंगें, इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Ajit Sinha

कुख्यात शुभम गैंग के दो गैंगेस्टरों को13, ऑटोमैटिक पिस्टल, 17 मैगज़ीन, 4 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली में बनाएंगे विश्व स्तरीय ड्रेनेज सिस्टम, लगातार भारी बारिश होने की हैं उम्मीद – अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x