Athrav – Online News Portal
Uncategorized मुंबई

शिवसेना का सीएम देवेंद्र फडणवीस पर आरोप मढ़ने का दांव उल्टा पड़ा

 संवाददाता, मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भ्रष्टाचार के आरोप मढ़ने चली शिवसेना का दांव उल्टा पड़ गया है. बीएमसी चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी विरोध की धार अधिक तेज करने के लिए शिवसेना नेता और विधायक अनिल परब ने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाया गया है. शिवसेना नेता अनिल परब पेशे से वकील हैं. उन्होंने नंदलाल समिति की रिपोर्ट का हवाला देकर अपना दावा पेश किया. नागपुर महानगर पालिका में हुए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए नंदलाल कमीशन की स्थापना की गई थी.

परब ने पार्टी मुखिया उद्धव ठाकरे के घर से करीब अपने कार्यालय में बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 2001 में पेश हुई इस रिपोर्ट में देवेंद्र फडणवीस को बिना टेंडर जमीन के हिस्से बांटने का दोषी पाया गया है. फडणवीस तब नागपुर महानगर पालिका के मेयर थे. परब ने सवाल पूछा कि क्या ऐसे व्यक्ति को बीएमसी में भ्रष्टाचार होने की बात करने का अधिकार है?
सूबे के मुख्यमंत्री पर सत्ता में भागीदार दल के एक नेता द्वारा लगाए गए आरोप के जवाब में बीजेपी लामबंद हुई. मुख्यमंत्री फडणवीस ने मामले पर खुद पार्टी की प्रचार सभा में कहा कि नंदलाल समिति की रिपोर्ट को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक अस्वीकार कर चुकी है. ऐसे में उसके आधार पर उन्हें कटघरे में खड़ा करना सही नहीं. जाते-जाते फडणवीस बॉलीवुड का एक मशहूर संवाद शिवसेना को सुना गए कि, ‘जो खुद शीशे के घर में रहते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते.’

Related posts

सस्ते आवास एवं रियल एस्‍टेट सेक्‍टर को बढ़ावा देने के लिए उपायों की घोषणा

Ajit Sinha

पेयजल आपूर्ति योजना की परियोजना हेतु 157 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया

Ajit Sinha

गैंगरेप पीड़िता और पति को निर्वस्त्र कर मारपीट, पुलिस भी आरोपी, वायरल वीडियो में खुलासा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x