Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ओयो रूम में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 स्थित ओयो रूम में चल रहे सेक्स रैकेट का कोतवाली बीटा पुलिस ने खुलासा किया है। देर रात छापा मारकर पुलिस ने ओयो रूम से महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने होटल से आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल, 2 डीवीआर, 6900 रूपये नकद, रजिस्टर तथा ग्राहक फार्म और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जुटा रही है। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।  

पुलिस कि गिरफ्त में खड़े अंकित और दिपांशु को थाना बीटा-2 पुलिस ने आईबेरी हॉस्पिटल के सामने होटल के ओयो रूम से एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में गिरफतार किया है। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी ओयो रूम में सेक्स रैकेट चल रहा है, पुलिस सूचना पर छापा मारा जहां से दो युवक और युवती संदिग्ध हालात में मिले। पुलिस ने होटल से आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल, 2 डीवीआर, 6900 रूपये नकद, रजिस्टर तथा ग्राहक फार्म और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। जांच में पता चला कि यहां सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज  कर जेल भेज दिया है।

Related posts

ऑटो से फ्लैट और घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

Ajit Sinha

पांच लाख रूपए के हेरोइन के साथ एक अफ़्रीकी नागरिक गिरफ्तार, भारत में गलत तरीके से रह रहा था।  

Ajit Sinha

हादसा नहीं, हत्या: बिसरख की गोल्फ होम्स सोसाइटी में प्रॉपर्टी डीलर की 15वीं मंजिल से अपने ही दोस्तों ने फेंक कर की थी हत्या, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x