Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला हाइलाइट्स

एक लड़की सहित 3 लड़कों की गोलियों से छल्ली करने में शामिल शूटरों की मदद करने के दो आरोपितों को क्राइम ब्रांच-19 ने किया अरेस्ट।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पुलिस उपायुक्त अपराध एंव यातायात मुकेश कुमार मल्होत्रा की अगुवाई में एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच,सेक्टर-19 के इंचार्ज निर्मल सिंह की टीम ने आज ट्रिपल मर्डर के सनसनीखेज मामले में सफलता हासिल करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम सुरेन्द्र कुमार उर्फ सिंदी पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव सेगा, जिला कैथल हाल किराएदार आदर्श नगर रोहतक उम्र 34 साल तथा मनोज उर्फ झब्बल पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव कालवन जिला जींद उम्र 34 साल है। ये जानकारी आज एसीपी क्राइम अरविन्द कम्बोज ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए है।  

एसीपी क्राइम अरविन्द कम्बोज ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 23.12.2024 को रात्रि समय बुर्ज कोटिया स्थित होटल के बाहर पार्किंग में विनित उर्फ विक्की, तीर्थ पुत्र प्रमोद तथा वंदना उर्फ निया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीएस पिंजौर में 103 (1), 61 (2), भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था । इस मामले में आरोपितों को पकड़ने हेतु पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने अलग अलग टीमों का गठन किया था और गठित की गई टीमों ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा,पंजाब में छापेमारी की कार्रवाई कोअंजाम दिया। 
एसीपी क्राइम का कहना है कि इस मामले में आज क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 पंचकूला के इंचार्ज निर्मल सिंह की टीम ने दो आरोपितों  को संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों ने उपरोक्त मर्डर मामले पीड़ितों की पहले बेला विस्टा फिर सल्तनत होटल की रेकी करके उपरोक्त घटना को अंजाम देने में मदद की थी। उन आरोपितों को आज ढकौली से गिरफ्तार किया गया। इन आरोपितों को कल मंगलवार को जिला अदालत के सम्मुख पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी ।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज 3 इंस्पेक्टरों सहित 12 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फ़र्ज़ी डॉक्टर सत्यजीत पकड़ा गया,बंगाली हेल्थ सेंटर के नाम से क्लीनिक चला रहा था।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा कैबिनेट ने 2002 में नियुक्त 347 कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवरों को ओपीएस और अन्य लाभ किए प्रदान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x