Athrav – Online News Portal
पंचकूला

सेवा पखवाड़ा शुरू, पौधरोपण से शुरुआत, पंचकूला पुलिस ने एक दिन में लगाएं 7500 पेड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला पुलिस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत पंचकूला पुलिस ने विभिन्न सामाजिक और जन-हितैषी अभियानों की शुरुआत की है। इन अभियानों में स्वच्छता, पौधारोपण, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, साइबर सुरक्षा, रक्तदान और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इन अभियानों को सफल बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे है।

पखवाड़े के पहले दिन पंचकूला पुलिस ने पौधारोपण अभियान चलाया जिसमें विभिन्न पुलिस थानों, चौकियों, क्राइम यूनिट्स, पुलिस लाइन और अन्य शाखाओं में कुल 7500 पौधे लगाए गए। इस अभियान की शुरुआत पुलिस लाइन पंचकूला से हुई जहां आज डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा है कि एक स्वच्छ और हरा-भरा जिला बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह केवल एक सरकारी या पुलिस का अभियान नहीं है बल्कि यह हम सभी के भविष्य से जुड़ा है।

हम पंचकूला पुलिस के रूप में न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं बल्कि अपने जिले को पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित बनाने के लिए भी समर्पित हैं। मैं सभी जिलावासियों से अपील करती हूं कि वे इस कार्य में हमारे साथ आएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस अभियान को सफल बनाएं। साथ ही आगामी दिनो मे पुलिस द्वारा शहर मे विभिन्न स्थानो पर चलाएं जाने वाले अन्य अभियानो से भी जुड़े। इस पौधारोपण अभियान के पर्यवेक्षण अधिकारी एसीपी अजीत सिंह, इंस्पेक्टर रामपाल सिंह, इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका, लाइन ऑफिसर अजब सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरेश पाल, एएसआई राजकुमार समेत कई अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Related posts

पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता आईपीएस पर फूलों की वर्षा, तालियों के गूंज के साथ दी गई शानदार विदाई -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; हरियाणा की जलेबी का रस कांग्रेस को रास नहीं आया : मोहन लाल बड़ौली

Ajit Sinha

पीएस साइबर एनआईटी के तत्कालीन सब इंस्पेक्टर अर्जुन व सब इंस्पेक्टर राम के खिलाफ रिश्वत मामले में कोर्ट में चालान किया गया पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x