Athrav – Online News Portal
पंचकूला स्वास्थ्य

पंचकूला ब्रेकिंग: राज्य अपराध शाखा में एक माह का योग सफलतापूर्वक संपन्न, 235 पुलिस कर्मचारियों ने लिया भाग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: राज्य अपराध शाखा हरियाणा ने सूर्य नमस्कार अभियान के तहत सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य अपराध शाखा, हरियाणा की सभी यूनिट में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग द्वारा पुलिस विभाग और विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर प्रदेशभर में इस अभियान को आरंभ किया गया था। राज्य अपराध शाखा, हरियाणा में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 12 बार सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। यह कार्यक्रम 20 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक राज्य अपराध शाखा की सभी इकाइयों में आयोजित किया गया। सूर्य नमस्कार में राज्य अपराध शाखा अफसरों के अलावा राज्य अपराध शाखा में कार्यरत कर्मचारियों ने भी भाग लिया।


एसपी पूजा डाबला, राज्य अपराध शाखा, मुख्यालय, एसपी धारणा यादव , राज्य अपराध शाखा, गुरुग्राम के दिशा निर्देश में मुख्यालय व गुरुग्राम यूनिट में आयोजित किया गया था। इसका आयोजन मानसिक और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे पुलिस कर्मियों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिली। राज्य अपराध शाखा हरियाणा प्रमुख एडीजीपी ममता सिंह, आईपीएस ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों पर और हमारे पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।

इसको करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार होता है और यह पुलिस अधिकारियों को मानसिक संतुलन को बनाने, तनाव कम करने और कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ है। यह योग का एक अभ्यास है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर का कार्डियोवस्कुलर सिस्टम बेहतर होता है। यह हृदय की कार्यप्रणाली को मजबूत करता है और पाचन में सुधार करता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है।

तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है। यह आंतरिक शांति और भावनात्मक संतुलन लाता है। सूर्य की ऊर्जा का उपयोग करके, सूर्य नमस्कार शरीर को जीवन शक्ति प्रदान करता है और समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है। राज्य अपराध शाखा के अधिकारियों ने इस पहल के प्रति उत्साह दिखाया और भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Related posts

फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी, अब मरीजों की संख्या 185 तक पहुंची। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोविड-19 के फैलाव व संक्रमण को रोकने के लिए 21 व 22 मई को सर्वे का कार्य होगा: डीसी यशपाल

Ajit Sinha

कोरोना महामारी के चलते मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यु का ऐलान किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x