Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ स्वास्थ्य हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 स्तन कैसंर जांच वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-5, पंचकूला स्थित परेड ग्राउंड से 9 स्तन कैंसर जांच वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन लगभग 75 हजार माताओं और बहनों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी।इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नारी शक्ति के सम्मान, उनके स्वास्थ्य की रक्षा और एक सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

इस पहल के लिए विधायक कालका शक्ति रानी शर्मा और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा बधाई के पात्र हैं  ।उन्होंने कहा कि ये वैन स्वास्थ्य जांच के साथ साथ जागरूकता का भी एक माध्यम बनेगा। यह उन हजारों महिलाओं तक पहुंचेगी, जो किसी कारण, चाहे वह सामाजिक संकोच हो या संसाधनों की कमी , अस्पताल तक नहीं पहुंच पाती हैं। यह वैन महिला स्वास्थ्य की दिशा में एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि सही समय पर जांच और सही ईलाज से इस बीमारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

यह अभियान महिला स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।उन्होने कहा कि आज ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश से राष्ट्रव्यापी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान शुरू किया है। यह सामाजिक विकास का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि नारी परिवार की धुरी होती है। जब एक नारी स्वस्थ होगी, तभी परिवार स्वस्थ होगा। जब परिवार सशक्त होगा, तो समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा।उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रेस्ट कैंसर की जांच के बारे में जागरूकता और पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी, जहां अक्सर बीमारी का पता तब तक नहीं चल पाता, जब तक कि बहुत देर नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि मेरा सभी माताओं और बहनों से अनुरोध है कि आप इस जांच वैन की सुविधा का पूरा लाभ उठाएं। अपने स्वास्थ्य को कभी भी नजरअंदाज न करें। आप स्वस्थ रहेंगी, तभी आपका परिवार खुशहाल रहेगा।

Related posts

नागरिक मच्छरनाशक दवाई का करवाएं छिड़काव, अपने घरों के आसपास रखें साफ-सफाई -डा. यश गर्ग

Ajit Sinha

नेक मुहिमः ऑपरेशन स्माइल-2 से 3000 से अधिक घरों में लौटी मुस्कान

Ajit Sinha

अभिनेता सैफ अली खान की तेजी से सुधार,8 साल के बेटे के साथ चलते हुए लहूलुहान अवस्था अस्पताल में पहुंचे थे अस्पताल में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x