Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मेडिकल रिपोर्ट देखते ही उड़े होश, पति-पत्नी ने मिलकर उठाया यह खौफनाक कदम

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
वे दोनों बहुत खुश थे, पति नोएडा के सेक्टर -62 स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात था. पत्नी घर संभालती थी. 3 साल का दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर था. अचानक ही 25 अप्रैल को दोनों ने एक फंदे से पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी. आस -पास पड़ोस के लोग हैरान थे ऐसा क्या हुआ जो एक हंसता खेलता एक परिवार यू उजड़ गया.सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली 24 पुलिस ने दोनों के शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तलाशी के दौरान जब सुसाइड नोट मिला जिसमें पत्नी ने लिखा था कि पति को गले का लास्ट स्टेज का कैंसर है जिसकी वजह से वह दोनों अपनी जान दे रहे हैं यह जानने के बाद लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है दोनों ने ऐसा कदम कैसे उठा लिया.

ये तस्वीरे है अरुण सिंह और उनकी पत्नी शशिकला की जो सेक्टर-22 में किराये पर रहते थे। अरुण सेक्टर-62 में लेनेलिस गियर फैक्ट्री में इंजीनियर थे। वह नोएडा में आठ वर्ष से रह रहे थे और शादी के बाद पत्नी भी साथ रह रही थीं। दोनों की कोई संतान नहीं है। एडीसीपी रणविजय ने बताया कि जांच में पता लगा कि कुछ दिन पूर्व अरुण के गले में खराश हुई थी। कई दिनों तक दिक्कत होने पर उन्होंने जांच कराई। उनके कई टेस्ट भी किए गए। 25 अप्रैल को अरुण रिपोर्ट लेकर आए, तो पता चला कि गले का कैंसर लास्ट स्टेज पर हैं।

दोनों पति- पत्नी काफी दुखी हो गए. विभिन्न बातों को सोचकर वे अवसाद आ गए और अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय ले लिया. दोनों ने शुक्रवार को घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. और एक सुसाइड नोट मिला जिसमें पत्नी ने लिखा था कि पति को गले का लास्ट स्टेज का कैंसर है जिसकी वजह से वह दोनों अपनी जान दे रहे हैंएडीसीपी रणविजय ने बताया कि अरुण के परिवार वालों ने हाल-चाल जानने के लिए फोन मिलाया था, लेकिन फोन नहीं उठा. इसके बाद उन्होंने कंपनी वालों को फोन किया तो पता लगा कि अरुण काम पर नहीं आए हैं। कई बार फोन मिलाने पर अरुण से बात नहीं हो सकी, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताए गए पते पर जब पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर जब अंदर पहुंची तो दंपती के शव फंदे से लटके मिले।

Related posts

प्रतिष्ठित ऑल आउट अल्ट्रा, गुड नाइट, गोदरेज हिट, गोदरेज सोप की नकली/डुप्ली केट निर्माण इकाई का भंडाफोड़: 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ड्यूटी के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त एनआईटी ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

युवक ने 14वी मंज़िल से कूद कर आत्महत्या करने का किया प्रयास टावर निवासियों ने कैसे बचा ली जान.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x