Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम में 5 हज़ार रुपये की रिश्वत के मामले में निजी कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा आज निजी कंपनी में कार्यरत सुरक्षा अधिकारी अंकित को ₹5000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपित को पकड़ने के लिए योजना बनाई और तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की। 

शिकायतकर्ता की बेटे पर गुरुग्राम में मामला दर्ज था। आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता को प्रलोभन दिया गया कि वह पुलिस अधिकारी से सांठगांठ करके विपरीत पक्ष के केस को कमजोर करवा देगा जिसका लाभ शिकायतकर्ता के बेटे को मिलेगा। इसे लेकर आरोपित ने शिकायतकर्ता से ₹5000 की रिश्वत की मांग की। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में आरोपित के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें। 

Related posts

सनसनीखेज खुलासा: नजदीकी महिला से प्रेम प्रसंग था, इसलिए उसने अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी -आरोपित

Ajit Sinha

भावित कानून-व्यवस्था की चुनौतियों के मद्देनज़र एक्शन मोड में हरियाणा पुलिस-डीजीपी

Ajit Sinha

Cyber Crime: ई-चालान का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, न खोलें कोई अंजान लिंक वर्ना खाली हो जाएगा खाता- एएसपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x