Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद शिक्षा हरियाणा

हरियाणा के छात्रों को मुफ्त किताबों के लिए 45.05 करोड़ की मंजूरी,कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त पाठ्य पुस्तकें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा प्रत्येक वर्ष समग्र शिक्षा के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी क्रम में, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परियोजना अनुमोदन बोर्ड (PAB) की बैठक में वित्त वर्ष 2026–27 हेतु “मुफ्त पाठ्यपुस्तकें” मद के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 45.05 करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए परिषद के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (HPPC) की बैठक 29 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार चयनित फर्मों को पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण एवं आपूर्ति का कार्य आवंटित किया गया। उक्त निर्णय के अनुपालन में विभाग द्वारा 8 जनवरी 2026 को संबंधित फर्मों को कार्यादेश (Work Order) जारी किए गए, जिनके अनुसार 15 अप्रैल 2026 तक पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति का कार्य पूर्ण किया जाना निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री के मार्गदर्शन एवं निगरानी में संबंधित फर्मों द्वारा अम्बाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, भिवानी एवं चरखी दादरी जिलों में कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति जिला स्तर पर की जा चुकी है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी विद्यालयों तक पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। पाठ्यपुस्तकों के समयबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा मंत्री का कार्यालय विभाग के साथ सतत समन्वय बनाए हुए है।

Related posts

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4,43,68,974 रुपये की ठगी के मामले में दो आर्रोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फ्लॉप ब्रेकिंग:फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड मॉल रोड का सौंदर्यीकरण होगा तो लोग होंगें मालामाल, हुआ टांय-टांय फ़ीस-सुने दावे की पुरानी वीडियो

Ajit Sinha

भारत में वर्ष 2047 तक अमेरिका को पीछे छोड़ने की क्षमता : धनखड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x