Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भारत में वर्ष 2047 तक अमेरिका को पीछे छोड़ने की क्षमता : धनखड



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अमृत काल के अगले 24 साल में हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, इसके  लिए दुनिया का धाकड़ (आर्थिक रूप से सशक्त) देश बनाने के लिए युवा शक्ति को संकल्प के साथ कार्य करना होगा। युवा पीढ़ी विकसित भारत का एंबेसडर बनकर  अपनी कार्य दक्षता का परिचय दें। धनखड़ शुक्रवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव दरियापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी वाली वैन देश के साढ़े छह लाख और हरियाणा  के सभी साढ़े छह हजार गांवों में  जा रही है। दरियापुर पहुंचने पर राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ का क्षेत्र की सरदारी और ग्राम पंचायत, अधिकारियों और ग्रामीणों ने जोरदार अभिनंदन किया।

 भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व मे पिछले पौने दस वर्षों में बड़े बदलाव हुए हैं।  देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य हुए हैं,आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है,वहीं धुएं से निजात दिलाने के लिए महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से लाभाविंत करने की सराहनीय पहल की गई है। आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में जर्मनी और जापान को पछाडक़र भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा  और अमृतकाल में वर्ष 2047 तक अमेरिका को भी पीछे छोड़ देने की क्षमता भारत के युवाओं में है।धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि देश को विकसित बनाने के लिए हमें अगली पीढ़ी को इस कार्य में लगाना है,देश की आमदनी बढ़े,यह तभी बढ़ेगी,जब हम सबका पूरी तरह से खुशहाल होंगे। वर्ष 2047 में भारत अमेरिका से ऊपर हो ,इसके लिए हमें मेहनत के साथ जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ना है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़ :दीपक बाबरिया हरियाणा और दिल्ली के एआईसीसी प्रभारी बने।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऑनलाइन गेमिंग पर लगने वाले पैसे को 28 प्रतिशत टैक्स कटैगरी में रखने पर बनी सहमति

Ajit Sinha

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के रोहतक में साबर डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x