Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4,43,68,974 रुपये की ठगी के मामले में दो आर्रोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 4.43 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में खाता ऑपरेटर रोहित निवासी बडौली, मोहाली (हाल निवासी जीरकपुर, पंजाब) को गत 16 अप्रैल 2026 को अंबाला से गिरफ्तार कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया था तथा खाता उपलब्ध करवाने वाले रवि रंजन निवासी पटना, बिहार (हाल निवासी सेक्टर-44, चंडीगढ़) को 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-9, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी एक डेटिंग वेबसाइट के माध्यम से एक युवती से जान-पहचान हुई। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवती ने उसे फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया। ठगों द्वारा उसका अकाउंट https://www.marketaxess.vip नामक वेबसाइट पर बनवाया गया। उसने अप्रैल से जून 2025 के बीच विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 4,43,68,974 रुपये निवेश कर दिए। बाद में जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो वह पैसे नहीं निकाल सका। इसके बाद साइबर थाना एनआईटी  में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित रवि रंजन ने खाताधारक शाकिर के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे रोहित को सौंपा था। रोहित ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उस खाते की नेट बैंकिंग सक्रिय कर खाता की जानकारी आगे ठगों तक पहुंचाई थी। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एसीबी ने बस अड्डा चौकी,पीएस बल्लभगढ़ में तैनात ईएएसआई जयवीर सिंह को 7000 रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

Ajit Sinha

जो पुलिस जांच अधिकारी महिला अपराध में शामिल किसी भी आरोपियों को सजा दिलवाती हैं, उसे  सम्मानित किया जाएगा: डा. श्रीमती अंशु सिंगला। 

Ajit Sinha

खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के दिशा -निर्देश पर एसटीएफ ने खनन माफिया और ओवर लोडिंग गाड़ियों पर कसा शिकंजा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x